LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने अपने इस फैसले से फैंस को चौकाया, जानें क्या किया ऐसा की अर्चना पूरन सिंह भी रह गई हक्का-बक्का

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कपड़े और जूतों के लिए 3 BHK फ्लैट खरीदा। अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कृष्णा ने अपने हाई-एंड फैशन कलेक्शन का खुलासा किया।

गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने अपने इस फैसले से फैंस को च
krishna abhishek- फोटो : social media

krishna abhishek: कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक अपनी मजेदार अदाओं और कमाल के अभिनय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक और पहलू का खुलासा किया जो लोगों को हैरान कर गया। अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान, कृष्णा ने बताया कि कैसे उन्होंने कपड़ों और जूतों का बड़ा कलेक्शन इकट्ठा करना शुरू किया और यहां तक कि उसे स्टोर करने के लिए एक 3 BHK फ्लैट खरीद लिया।

फैशन के प्रति प्यार

कृष्णा ने बातचीत के दौरान बताया कि बचपन में वे अपने मामा गोविंदा के कपड़े पहनते थे। उन्हें बड़े ब्रांड्स के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन उनके मामा हमेशा प्राडा, गुच्ची, DnG जैसे महंगे ब्रांड्स पहनते थे। कृष्णा ने हंसते हुए कहा कि उन्हें सालों तक यह लगता था कि DnG ब्रांड उनके मामा गोविंदा और डेविड धवन द्वारा बनाया गया है। यह किस्सा सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

3 BHK फ्लैट कपड़े और जूतों के लिए

कृष्णा ने बताया कि उनके पास अब इतने कपड़े और जूते हो गए हैं कि उन्हें स्टोर करने के लिए उन्होंने एक 3 BHK फ्लैट खरीद लिया है। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी यह सुनकर चौंक गए। अर्चना ने मजाक में कहा कि कृष्णा ने कपड़े और जूते रखने के लिए यह फ्लैट खरीदा है, जिसे उन्होंने बुटीक में बदल दिया है।

6 महीने में बदलते हैं कलेक्शन

कृष्णा ने यह भी खुलासा किया कि वह हर छह महीने में अपने फैशन कलेक्शन को बदलते रहते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पुराने कपड़े शिफ्ट करते समय अपने दोस्तों और परिवार को दे देते हैं। अर्चना पूरन सिंह ने भी हंसते हुए कहा कि जब कृष्णा कलेक्शन बदलते हैं, तो उनके बेटे आयुष्मान के लिए कुछ कपड़े भेज दिया करें, क्योंकि उनकी कद-काठी कृष्णा जैसी ही है।

NSIT
Nsmch

'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आएंगे कृष्णा

कृष्णा अभिषेक जल्द ही अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी अर्चना पूरन सिंह के साथ नजर आए थे, जो Netflix पर स्ट्रीम हो रहा था।