LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Katrina and Vicky News: कटरीना और विक्की के घर गूंजी किलकारी, नन्हें मेहनाम के आगमन से गदगद हुए कपल्स

Katrina and Vicky News: एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर नन्हें मेहमान की एंट्री हो चुकी है। दोनों कपल्स के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी है। फैंस इस खुशखबरी से गदगद हैं।

कटरीना और विक्की
कटरीना और विक्की बनें माता-पिता - फोटो : social media

Katrina and Vicky News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर नन्हें मेहमान की एंट्री हो गई है। कटरीना और विक्की  के घर सुबह सुबह किलकारी गूंजी। कपल्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। फैंस कपल्स को बधाई दे रहे हैं। जानकारी अनुसार कटरीना मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म से विकी और कटरीना के घर खुशियों का माहौल है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी, जिस पर सेलेब्स और फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।

कटरीना और विकी के घर नन्हें मेहमान की एंट्री 

कटरीना और विक्की ने अपने पोस्ट में लिखा, हमारे घर खुशियां आई हैं। हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं - 7 नवंबर 2025। विकी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'आशीर्वाद'। सेलेब्स ने इस खुशखबरी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। करीना कपूर ने लिखा, कैट… वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब! तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया कि  दोनों को बहुत-बहुत बधाई और आयुष्मान खुराना ने लिखा, बेस्ट न्यूज… दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सितंबर में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

कटरीना और विक्की ने 23 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और इसे अपनी जिंदगी का 'सबसे खूबसूरत चैप्टर' बताया था। विकी कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि पिता बनने का अनुभव उनके लिए बेहद खास होगा। उन्होंने इसे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया था।

2021 में हुई थी शादी

विक्कीऔर कटरीना ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा से सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में रही है। लंबे समय से कटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा थी, जिसे अब कपल ने खुशखबरी में बदल दिया है।

NSIT
Nsmch