LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Kapil sharma cafe firing: कपिल शर्मा के कनाडा में खुले नए कैफे पर गोलीबारी! बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी ने ली जिम्मेदारी

Kapil sharma cafe firing: कपिल शर्मा के कनाडा में खुले नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर गोलीबारी हुई है। बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जानिए पूरी जानकारी।

Kapil sharma cafe firing
कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी- फोटो : social media

Kapil sharma cafe firing: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के लिए हाल ही में दो बड़ी खबरें सामने आईं। पहली, उन्होंने कनाडा में अपने नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ की शुरुआत की। दूसरी, बेहद चौंकाने वाली—इस कैफे पर फायरिंग हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (9 जुलाई 2025) की रात को कैप्स कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कार में बैठा लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कपिल शर्मा के प्रशंसक और भारतीय समुदाय में चिंता का माहौल बन गया है।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी ने ली जिम्मेदारी

घटना के बाद जांच एजेंसियों ने तेजी से कार्यवाही शुरू की। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हरजीत सिंह लाडी ने ली है।हरजीत, एनआईए की सूची में शामिल भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है। माना जा रहा है कि यह हमला कपिल शर्मा की किसी टिप्पणी से नाराज होकर किया गया है। हालांकि, अभी तक कपिल शर्मा की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।यह घटना भारतीय और कनाडाई दोनों सरकारों के लिए चिंता का विषय बन गई है।विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे हमले कनाडा में भारतीय व्यवसायों और प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं।

कैप्स कैफे: कपिल शर्मा का नया बिजनेस वेंचर

कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में ‘कैप्स कैफे’ की शुरुआत की थी। खासतौर पर कनाडा में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह एक बड़ी खबर थी।कैफे के लॉन्च के बाद इसे काफी सराहना भी मिली थी। मेन्यू में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ इंटरनेशनल डिशेज भी शामिल हैं। कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर कैफे के फोटो और वीडियो शेयर किए थे।अब इस गोलीबारी की घटना के बाद कैफे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि इस मामले में कड़ी जांच की जा रही है और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन भी चर्चा में

फिलहाल कपिल शर्मा अपने पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार को नए एपिसोड के साथ आ रहा है।अब तक शो में सलमान खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। आने वाले एपिसोड में जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, विजय वर्मा और प्रतीक गांधी शामिल होंगे।यह शो कपिल शर्मा की लोकप्रियता का ही उदाहरण है कि उनके नए बिजनेस और शो दोनों को लेकर लोग लगातार चर्चा में हैं।