LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Kangana Ranaut controversy: कंगना का तीखा वार! आशुतोष राणा, सोनू सूद और तापसी पर बरसीं

Kangana Ranaut controversy: कंगना रनौत ने सोनू सूद, आशुतोष राणा, राखी सावंत और तापसी पन्नू पर निशाना साधा। जानें कंगना ने आलोचकों और बाबा रामदेव को लेकर क्या कहा।

Kangana Ranaut controversy

Kangana Ranaut controversy:  एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने सोनू सूद, आशुतोष राणा, राखी सावंत और तापसी पन्नू के बयानों पर नाराजगी जाहिर की है। कंगना ने कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह या बात नहीं सुनेंगी, जिनके मुताबिक उन्होंने अपनी जिंदगी में उतनी सफलता हासिल नहीं की है।

कंगना ने आलोचकों को दिया जवाब

कंगना ने अपने बयान में कहा कि कई लोग लगातार उनके बारे में मीडिया में टिप्पणी करते हैं। उन्होंने आशुतोष राणा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें अलग-अलग नामों से संबोधित करते हैं। वहीं उन्होंने सोनू सूद के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्हें अपने तरीके में सुधार करने की सलाह दी गई थी। कंगना ने राखी सावंत और तापसी पन्नू के बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और उनकी परवरिश को लेकर की जाने वाली टिप्पणियां उन्हें पसंद नहीं हैं।

कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनकी सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पाया है तो वह उसकी सलाह नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि वह केवल उन्हीं लोगों की बात सुनेंगी, जिन्हें वह अपने से ज्यादा सम्मानित और सफल मानती हैं।

बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना

कंगना ने बाबा रामदेव को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने उनके मामले में सारी मर्यादा पार कर दी है। दरअसल, दोनों के बीच पहले भी बयानबाजी हो चुकी है। बाबा रामदेव ने कंगना के पुराने बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जिंदगी और युवावस्था को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद कंगना ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया था। इस विवाद के बाद बाबा रामदेव ने कहा था कि वह ऐसे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। अब कंगना ने एक बार फिर इस पुराने विवाद का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

NSIT
Nsmch

तापसी पन्नू और कंगना के बीच पुराना विवाद

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच काफी समय से बयानबाजी होती रही है। दोनों कलाकार कई मौकों पर एक-दूसरे को लेकर अपनी राय रख चुकी हैं। कंगना ने पहले तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ तक कहा था। वहीं हाल में तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सोशल मीडिया पर दोनों के बीच विवाद होने के बावजूद उनकी कंगना से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई है। तापसी ने कंगना के बोलने के तरीके को उनकी परवरिश से जोड़कर टिप्पणी की थी। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी, माता-पिता और परिवार को इस तरह की बहस में नहीं लाया जाना चाहिए।

कंगना ने परिवार को लेकर कही बड़ी बात

कंगना ने अपने जवाब में अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह एक सम्मानित राजपूत परिवार से आती हैं और अपने करियर को खुद बनाने का फैसला उन्होंने लिया था। कंगना का कहना है कि उनके साथ किसी भी तरह की असहमति हो सकती है, लेकिन उनके माता-पिता और परिवार को विवाद में शामिल करना सही नहीं है। उनके ताजा बयान के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में उनकी पुरानी बयानबाजी चर्चा में आ गई है।