LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

BOLLYWOOD NEWS - बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार कालीन भैया पंकज त्रिपाठी की बेटी, म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

BOLLYWOOD NEWS - अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी भी अब फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में है। हालांकि फिल्मों से पहले आशी ने म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू किया है। बेटी के पहले प्रोजेक्ट पर पंकज त्रिपाठी ने इमोशनल मैसेज लिखा है।

BOLLYWOOD NEWS - बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार कालीन भैया पंकज

PATNA - बिहार से निकलकर बॉलीवुड में अपनी शानदार अदाकारी से अलग पहचान बना चुके पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी भी फिल्मों में पर्दापण के लिए तैयार है। हालांकि फिल्मों में आने से पहले पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू किया है। जिसे हाल में ही रिलीज किया गया है। वहीं बेटी के डेब्यू पर पंकज त्रिपाठी इमोशनल हो गए। 

बेटी के काम पर जताई खुशी

पंकज ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'आशी को स्क्रीन पर देखना हम दोनों के लिए एक इमोशनल और गर्व का पल था। वह हमेशा से ही एक्टिंग को लेकर जुनूनी रही है और अपने पहले ही प्रोजेक्ट में इस तरह के एक्सप्रेशन देखना वाकई खास था। अगर उसका पहला काम इतना खूबसूरत है तो मैं उसकी आगे की जर्नी देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

Diarch GO

पंकज की पत्नी ने कहा

आशी की मां और पंकज त्रिपाठी की वाइफ मृदुला त्रिपाठी ने कहा, 'जब यह ऑफर आशी के पास आया तो मैं यह सुनिश्चित करना थी कि आशी कुछ ऐसा करे जो उसके आर्ट के अनुरूप हो. रंग दारो एक खूबसूरत और इमोशनल प्रोजेक्ट है, और उसे स्क्रीन पर इमोशन को दिखाने का तरीका वाकई दिल को छू लेने वाला था। हम उसे आगे बढ़ते हुए और इस इंडस्ट्री में अपना रास्ता तलाशते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हैं

कैसा है म्यूजिक वीडियो

आशी त्रिपाठी की म्यूजिक वीडियो का नाम है 'रंग दारो', जिसे मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है और अभिनव आर. कौशिक ने इसे कंपोज किया है। रोमांटिक धुन में आशी की खूबसूरती को बड़े ही अनोखे तरीके से दर्शाया गया है। सुनहरे बॉर्डर वाली व्हाईट साड़ी में आशी बेहद खूबसूरत लग रही है।

NSIT
Nsmch

इकलौती बेटी है आशी

पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला से 1993 में एक शादी में मिले थे जब वे दोनों कॉलेज में थे। इसके बाद उनके बीच प्यार पनपा और उन्होंने 15 जनवरी 2004 को शादी कर ली। शादी के बाद वे मुंबई चले गए और 2006 में उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम आशी त्रिपाठी है।