LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

कृष-4 की हो गई घोषणा - एक्टिंग करियर के 25 साल पूरे करने के बाद अब डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे रितिक रोशन

अभिनेता रितिक रोशन अब कैमरे के पीछे डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। रितिक ने अपने करियर की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी फिल्म कृष 4 के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है। इसके साथ कृष 4 का औपचारिक ऐलान भी हो गया है। फिल्म का बजट 700 करोड़ बताया गया है।

कृष-4 की हो गई घोषणा - एक्टिंग करियर के 25 साल पूरे करने के

N4N desk - हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड समझे जानेवाले एक्टर रितिक रोशन एक्टिंग में अपने 25 साल पूरे कर चुके हैं। जिसके बाद अभिनेता अब निर्देशन में भी डेब्य करने जा रहे हैं। रितिक के करियर की सबसे बड़ी फ्रेचाइंजी फिल्म कृष -4 का अधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जिसके डायरेक्शन का जिम्मेदारी खुद रितिक रोशन उठाने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद रितिक के पिता राकेश रोशन ने दी है।

आदित्य चोपड़ा के साथ बनाएंगे फिल्म

राकेश चोपड़ा ने बताया कि इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा भी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है। रितिक के निर्देशन में डेब्यू उनके फैंस के लिए बड़ी खबर है।

रितिक के पास फिल्म को लेकर कई प्लान
 ‘कृष’ फ्रैंचाइजी की अगली किस्त यानी ‘कृष 4’ पर बड़ा अपडेट देते हुए राकेश रोशन ने कहा, "मैं 'कृष 4' के निर्देशन की कमान अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी को शुरू से ही मेरे साथ जिया, महसूस किया और इसके बारे में सपने देखे हैं। ऋतिक के पास अगले दशकों तक दर्शकों के साथ 'कृष' की यात्रा को आगे बढ़ाने का एक साफ और बहुत ही महत्वाकांक्षी विजन है।

 

NSIT
Nsmch

मुझे यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि वह एक ऐसी फिल्म के निर्देशक बन रहे, जो हमारे लिए एक परिवार की तरह है।" राकेश रोशन ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था। आज फिर 25 साल बाद तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदि चोपड़ा और मेरे द्वारा हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। इस नए अवतार में तुम्हें ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं और आशीर्वाद!”

लंबे समय से निर्देशन पर चल रहा विवाद

लंबे समय से फिल्म के निर्देशन को लेकर चर्चा चल रही थी। लगातार यह संशय बना हुआ था कि फिल्म का निर्देशन कौन करेगा? जहां पहले खुद राकेश रोशन फिल्म का निर्देशन करनेवाले थे। लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण सिद्धार्थ आनंद को जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन उन्होंने बाद में इससे इनकार कर दिया। अब आदित्य चोपड़ा की अगुआई में यशराज फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण होगा।