LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Housefull 5 Collection: हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय कुमार की फिल्म ने पार किया 250 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा

Housefull 5 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की कमाई कर ली है। जानिए फिल्म की स्टार कास्ट, सफलता की वजह और अक्षय के करियर में इसका क्या मतलब है।

Housefull 5 Collection
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका- फोटो : social media

Housefull 5 Collection: 6 जून 2025 को रिलीज़ हुई 'हाउसफुल 5' दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी है। 11 दिनों के अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा “दुनिया क्रूज पर चढ़ गई और कभी उतरी ही नहीं... हाउसफुल 5 दुनिया भर में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।”

अक्षय कुमार के लिए तीन साल बाद बड़ी वापसी

‘हाउसफुल 5’ अक्षय कुमार के करियर के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हो रही है। 2021 में रिलीज़ ‘सूर्यवंशी’ के बाद यह पहली फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ क्लब में एंट्री की है।

अक्षय की पिछली 12 फिल्मों का प्रदर्शन

2021 के बाद अक्षय की 12 फिल्में रिलीज़ हुईं। कोई भी फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार नहीं कर सकी।हाउसफुल 5 से अक्षय को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी राहत मिली है।‘सूर्यवंशी’ ने वर्ल्डवाइड ₹294.91 करोड़ की कमाई की थी, और अब ‘हाउसफुल 5’ इस रिकॉर्ड को भी चुनौती दे रही है।