LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

'बस खालीपन रह गया...' धर्मेन्द्र के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने शेयर की भावुक पोस्ट, खुशनुमा तस्वीरों के साथ खास संदेश

24 नवंबर को धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कहा। अचानक आज 27 नवंबर को हेमा मालिनी ने सबसे पहले दो तस्वीरों के साथ एक लंबी पोस्ट लिखी।

Hema Malini shares emotional post
Hema Malini shares emotional post - फोटो : news4nation

Hema Malini : धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र तीन दिन पहले (24 नवंबर को) 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। वह लंबे समय से बीमार थे और उनके इस तरह चले जाने ने फैंस का दिल तोड़ दिया।

धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी ने एक इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "धर्म जी...वो मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यार करने वाले पति, मेरी दो बेटियों ईशा और अहाना के पिता, मेरे फिलॉस्फर, गाइड, कवि और एक ऐसे इंसान जिनके पास मैं किसी भी मुश्किल या जरूरत के वक्त जा सकती थी। सच कहूं तो वो मेरे लिए सब कुछ थे और उन्होंने हर अच्छे-बुरे वक्त में मेरा साथ दिया। उन्होंने अपने सहज, फ्रेंडली व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था और वो हमेशा उन सभी के लिए स्नेह दिखाते थे। एक पब्लिक पर्सनालिटी के तौर पर उनका टैलेंट, इतने पॉपुलर होने के बाद भी उनकी विनम्रता और यूनिवर्सल अपील उन्हें बाकी सभी लीजेंड्स से अलग यूनिक आइकन बनाती है। उनकी शोहरत और उनके काम को फिल्म इंडस्ट्री हमेशा याद रखेगी। उनके जाने से मेरी जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आ गया है, जो कभी नहीं भरेगा। इतने सालों के साथ के बाद वो मुझे यादों के सहारे छोड़ गए हैं।"

इस लंबी पोस्ट के बाद हेमा ने दो और पोस्ट की जिनमें उन्होंने कुछ नहीं बस कुछ खुशनुमा तस्वीरें शेयर कीं। उस गोल्डन टाइम की जो उन्होंने धरम पाजी के साथ बिताया था। इसमें परिवार की तस्वीरें थीं और उन दोनों की हैप्पी फोटोज थीं।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर हेमा मालिनी का आखिरी पोस्ट 11 नवंबर को था. इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर फैलाने वालों को फटकार लगाई थी। इसके बाद 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कहा। इसके बाद से देओल फैमिली की तरफ से कोई पोस्ट नहीं आई थी। अचानक आज 27 नवंबर को हेमा मालिनी ने सबसे पहले दो तस्वीरों के साथ एक लंबी पोस्ट लिखी।

NSIT
Nsmch