LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Yogi Adityanath Biopic -अटल जी, नरेंद्र मोदी, इंदिरा गांधी के बाद अब सीएम योगी की जिंदगी पर बायोपिक का ऐलान, यह एक्टर निभाएगा मुख्य किरदार

Yogi Adityanath Biopic - यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवन पर बन रही बायोपिक का पहला टीचर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सीएम योगी के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को दिखाया जाएगा।

Yogi Adityanath Biopic

देश के बड़े राजनीतिक चेहरों पर कई बायोपिक बन चुकी है। जिसमें अटल बिहार वाजपेयी, मनमोहन सिंह, इंदिरा गांधी, नरेंद्र मोदी के नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में सीएम योगी का नाम भी शामिल हो गया है। जिनके जीवन पर बायोपिक फिल्म बनाने की घोषणा की गई है। फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

फिल्म में योगी आदित्यनाथ के शुरुआती साल, नाथपंथी योगी बनने का उनका फैसला और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को बदलने वाले नेता के रूप में उनका विकास दिखाया जाएगा। 

फिल्म के मोशन पोस्टर में क्या खास?

सीएम योगी की बायोपिक फिल्म के मोशन पोस्टर में अभिनेता अनंत जोशी को भगवा वस्त्रों में दिखाया गया है, जो सांसारिक जीवन त्यागकर सेवा का संकल्प लेते हैं। बैकग्राउंड में परेश रावल की आवाज सुनाई देती है- 'वो कुछ नहीं चाहता था, सब उसको चाहते थे। जनता ने उसको सरकार बना दिया।

बता दें कि पिछले कुछ समय से सीएम योगी की बायोपिक को लेकर चर्चा तेज है. अब इस फिल्म को लेकर डिटेल्स आनी भी शुरू हो गई है। फिल्म का टाइटल अजेय- अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी रखा गया है।  फिल्म में योगी आदित्यनाथ के रोल में एक्टर अनंत जोशी नजर आ रहे हैं। वहीं परेश रावल गुरु महंत अवेद्यनाथ के रोल में हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और गरिमा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

NSIT
Nsmch