LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

दिल्ली चुनाव 2025: बाबू राव उर्फ परेश रावल ने कांग्रेस को मिली बुरी हार पर राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'ना बहू मिलती है, ना बहुमत'

दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजों पर अभिनेता परेश रावल ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। पढ़ें पूरी खबर और जानें परेश रावल के एक्स पोस्ट के बारे में।

दिल्ली चुनाव 2025: बाबू राव उर्फ परेश रावल ने कांग्रेस को मि
Paresh Rawal- फोटो : social media

paresh rawal taunted congress rahul Gandhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं, और बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को कड़ी शिकस्त दी है। इसी बीच, फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद परेश रावल ने चुनाव में कांग्रेस और राहुल गांधी की हार पर एक मजेदार पोस्ट के जरिए तंज कसा है।

परेश रावल का राहुल गांधी पर तंज

परेश रावल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। पोस्ट में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा गया था, "राहुल गांधी मानव इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने से कुछ घंटे दूर हैं- 100वीं सफल असफलता।" इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए परेश रावल ने लिखा, "एक मां का दर्द समझो, ना बहू मिलती हैं और ना ही बहुमत मिलता है।"यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल पर भी कसा तंज

परेश रावल ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए एक पोस्ट को रीशेयर किया। उस पोस्ट में केजरीवाल की तुलना एक इरिटेटिंग मच्छर से की गई थी, जो जाल के अंदर घुस जाता है और हर स्वाइप पर खुश होता है। परेश रावल ने इस पोस्ट पर लिखा, "बिल्कुल सही कहा।"

परेश रावल का फिल्मी करियर

वर्क फ्रंट की बात करें तो परेश रावल जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म "हेरा फेरी 3" में नजर आएंगे। इस फिल्म में वे एक बार फिर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ कॉमेडी का धमाल मचाने वाले हैं। इसके अलावा वे "वेलकम टू द जंगल" में भी दिखेंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

परेश रावल का मजाकिया पोस्ट

परेश रावल के ये मजाकिया पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए अपनी हास्यपूर्ण शैली में एक नया रंग डाला है।