LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन बनी फिल्मों में आइटम गर्ल, इस फिल्म में आएगी नजर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है। उनकी फिल्म सरकारी बच्चा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देनेवाली है। फिल्म का एक गाना रिलीज किया है। जिसमें श्रेष्ठा आइटम गर्ल की भूमिका में नजर आ रही है।

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन बनी फिल्मों में आइटम गर्ल, इस फ

N4N DESK - चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में शामिल श्रेयस अय्यर चर्चा में हैं। लेकिन इस चर्चा का कारण टूर्नामेंट में उनका शानदार फॉर्म नहीं, बल्कि उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर है। जो जल्द ही फिल्मों में इंट्री करने जा रही है। श्रेयस की बहन श्रेष्ठा ने खुद अपनी नई फिल्म 'सरकारी बच्चा' के एक गाने का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह आइटम गर्ल के रूप में नजर आ रही है। गाने में श्रेष्ठा अय्यर के डाइनमिक डांस मूव्स को रुसलान मुमताज और आन्या तिवारी के साथ दिखाया गया है।

श्रेष्ठी का गाना 'एग्रीमेंट करले' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में निर्माताओं ने इस गाने को रिलीज किया था। गाने में भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा जोरदार डांस करती हुई नजर आ रही है। 

निर्माता-निर्देशक ने गाने को लेकर कही ये बात

फिल्म के निर्माता और सह-निर्देशक दानिश सिद्धिकी ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, "हमें ''एग्रीमेंट करले' में श्रेष्ठा अय्यर को शामिल करने की खुशी है। उनकी परफॉर्मेंस गाने में एक अलग ही आकर्षण जोड़ती है। उन्होंने कहा कि हमें गाने में यूपी वाला टच देना था, जिसे श्रेष्ठा ने शानदार तरीके से निभाया है।  हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।" वहीं, सूर्यकांत त्यागी ने कहा, "श्रेष्ठा की ऊर्जा और प्रतिभा ने गाने को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 'एग्रीमेंट करले' सरकारी बच्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम चाहते हैं कि दर्शक इसका अनुभव करें। 

28 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म 'सरकारी बच्चा' 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जो एक युवा जोड़े की प्रेम कहानी के मजेदार पहलुओं को दिखाती है। फिल्म में सरकारी नौकरी पाने के समाजिक दबावों को खास अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है।  

NSIT
Nsmch

बता दें कि श्रेष्ठा एक प्रोफेशनल डांसर के साथ कोरियोग्राफर भी है। सोशल मीडिया पर उनके कई डांस वीडियो हैं। वहीं श्रेयस अय्यर के साथ भी उनके कई फोटोज हैं।