LATEST NEWS

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

रजनीकांत की फिल्म कबाली के निर्माता का गोवा में मिला शव, सामने आई मौत की बड़ी वजह

सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली के निर्माता का शव बरामद किया गयाहै। पुलिस ने मौत की वजह आत्महत्या बताई है। वहीं निर्माता के करीबियों ने मौत की वजह भी बताई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रजनीकांत की फिल्म कबाली के निर्माता का गोवा में मिला शव, साम

N4N DESK - साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली के निर्माता  केपी चौधरी उर्फ सुंकारा कृष्ण प्रसाद चौधरी ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव गोवा से बरामद किया है। 

उनके करीबियों ने बताया कि वह खम्मम  जिले के रहनेवाले थे। कुछ समय पहले उन्हें कोकिन रखने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह परेशान चल रहे थे। इसके अलावा आर्थिक समस्या को भी कारण बताया गया।

2023 में पास में मिला था 93 ग्राम कोकिन

केपी चौधरी ने 2016 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे तेलुगु फिल्म कबाली के निर्माता थे। 2023 में उन्हें साइबराबाद पुलिस ने 93 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को पता चला कि चौधरी के ग्राहक कथित तौर पर फिल्म जगत से जुड़े हुए थे, जिनमें तेलुगू और तमिल फिल्म उद्योगों के अभिनेता और अभिनेत्रियां व व्यापारिक जगत के लोग भी शामिल थे।

फिल्म निर्माता ने कथित तौर पर नाइजीरियाई नागरिक पेटिट एबुजर से गांजा खरीदा था और इसका इस्तेमाल खुद के उपभोग और अपने गिरोहों में सप्लाई के लिए कर रहा था। 

NSIT
Nsmch

गोवा में बसने वाले चौधरी ने वहां एक क्लब शुरू किया। हालांकि, उनका कारोबार डूब गया। वह अन्य फिल्मों के वितरक भी थे। हालांकि उन्हें घाटा हुआ, लेकिन चौधरी ने इंडस्ट्री में मशहूर हस्तियों के साथ अच्छे संबंध बनाए। आज उनका शव पाया गया। पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि उन्होंने आत्महत्या की है।