LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

कलर्स नहीं, अब इस टीवी पर प्रसारित होगा सलमान खान का बिग बॉस और रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी, चैनल को लगा बड़ा झटका

Big Boss - कलर्स टीवी के मैनेजमेंट से मतभेद के कारण इंडमोल ने अपने दो पॉपलुर रियलिटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी को दूसरे चैनल पर प्रसारित करने का फैसला लिया है।

कलर्स नहीं, अब इस टीवी पर प्रसारित होगा सलमान खान का बिग बॉस

N4N desk  - टीवी के दो सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन का प्रसारण कलर्स टीवी की जगह सोनी टीवी पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कलर्स टीवी चैनल के मैनेजमेंट से हुए विवाद के बाद एंडोमोल ने अपने दोनों रियलिटी शो को सोनी टीवी पर शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इससे पहले कपिल शर्मा ने भी कलर्स से मैनेजमेंट से विवाद के कारण कॉमेडी नाइट्स को बंद कर दिया था। बाद में सोनी पर कपिल शर्मा शो शुरू किया था।

बिग बॉस और खतरों की खिलाड़ी कलर्स के सबसे बड़े शो

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी कलर्स के सबसे बड़े टीवी शो माने जाते हैं। दोनों ही शो को बानीजे एशिया (एंडमॉल शाइन इंडिया) द्वारा प्रोड्यूस करता है। लेकिन बताया जा रहा है कि शो में चैनल की अनावश्यक दखल के कारण मतभेद बढ़ गए थे और एंडोमोल ने  खतरों के खिलाड़ी को प्रोडयूस करने से मना कर दिया था। जिसके बाद यह खबरें सामने आई कि रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को बंद किया जा रहा है। इन सबके बीच सलमान खान द्वारा होस्ट किए जानेवाले बिग बॉस को भी बंद करने की चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एंडमॉल के इनकार के बाद अब इन दोनों शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है। फिलहाल, इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के लिए कुछ सेलेब्स को पहले ही फाइनल कर लिया गया था, जबकि कुछ अन्य के साथ बातचीत जारी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन की शूटिंग 15 मई के बाद शुरू कर दी जाएगी।

कपिल शर्मा ने ऐसी ही छोड़ा था कलर्स

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कुछ साल पहले चैनल की दखल के कारण अपना शो कामेडी नाइट्स विथ कपिल को बंद कर दिया था। बाद में चैनल ने दूसरे नाम से शो चलाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। वहीं कपिल शर्मा ने सोनी टीवी के साथ अपने नए शो की शुरूआत की थी। जिसे काफी कामयाबी मिली।

NSIT
Nsmch

अक्षय कुमार ने किया था पहले सीजन को होस्ट

बता दें कि रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इस समय इसे सोनी टीवी पर ही प्रसारित किया गया था। इसे अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। हालांकि पहले सीजन के बाद इस शो का फॉर्मेट एंडमॉल शाइन ने खरीद लिया था। इसके बाद से ही शो के सभी 14 सीजन कलर्स चैनल पर आए थे। जबकि साल 2006 से बिग बॉस को कलर्स पर ही दिखाया जा रहा है।