LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Tahira Kashyap: आयुष्मान खुराना के जिंदगी में टूटा दुख का पहाड़! 7 साल बाद पत्नी ताहिरा कश्यप दोबारा ब्रेस्ट कैंसर से हुई पीड़ित

Tahira Kashyap: आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने फिर से ब्रेस्ट कैंसर की जंग शुरू की है। जानिए उनकी बहादुरी, जागरूकता संदेश और प्रेरणादायक यात्रा के बारे में।

Tahira Kashyap
Tahira Kashyap- फोटो : social media

2018 में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर चुकीं फिल्ममेकर, लेखक और अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर इस गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उन्हें दोबारा ब्रेस्ट कैंसर हो गया है।ताहिरा ने अपने पोस्ट में लिखा कि सात साल की नियमित जांच के बाद मुझे दोबारा ये बीमारी हो गई है।"

ताहिरा की यह बात एक गहरे संदेश के रूप में सामने आती है कि नियमित जांच, विशेष रूप से मैमोग्राम, हर महिला के लिए कितना जरूरी है। उन्होंने अपने अनुभव के साथ एक सलाह भी दी कि महिलाएं इन जांचों से न डरें और समय पर स्क्रीनिंग कराएं।

जब ज़िंदगी दोबारा चुनौती देती है: नींबू से काला खट्टा बनाना

ताहिरा की पोस्ट का सबसे प्रभावशाली हिस्सा उनका नजरिया है। उन्होंने लिखा कि जब ज़िंदगी आपको नींबू दे, तो नींबू पानी बनाओ। और जब ज़िंदगी उदार होकर बार-बार नींबू दे, तो उसे अपने फेवरेट काला खट्टा में मिलाकर पी लो।"यह नज़रिया केवल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निपटने का नहीं, बल्कि ज़िंदगी के हर संघर्ष को गले लगाने का एक उदाहरण है। ताहिरा ने यह साबित किया है कि साहस, आत्म-स्वीकृति और पॉज़िटिव सोच से हम किसी भी जंग को लड़ सकते हैं।

2018 की कैंसर जर्नी: जब ताहिरा बनी थीं प्रेरणा की मिसाल

पहली बार कैंसर की जंग के दौरान ताहिरा ने खुद को छिपाया नहीं, बल्कि दुनिया के सामने खुलकर आईं। उन्होंने न केवल अपने बालों के झड़ने की तस्वीरें शेयर कीं बल्कि ट्रीटमेंट के हर पड़ाव को डाक्यूमेंट किया।उन्होंने कैंसर के निशान तक दिखाए और वर्ल्ड कैंसर डे पर लिखा था कि मैं शर्मिंदा नहीं, बल्कि गर्व महसूस कर रही हूं।इस ईमानदार और बहादुरी भरी पेशकश ने उन्हें हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बना दिया था। उन्होंने इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

NSIT
Nsmch

ताहिरा की फिल्मी पहचान: कैमरे के पीछे भी दमदार

ताहिरा न केवल एक लेखक हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म निर्देशन में भी अपना लोहा मनवाया है। उनकी निर्देशित शॉर्ट फिल्में ‘पिन्नी’ और ‘टॉफी’ को खूब सराहा गया। 2024 में उन्होंने ‘शर्मा जी की बेटी’ निर्देशित की, जिसमें दिव्या दत्ता और सयामी खेर जैसी अभिनेत्रियाँ नजर आईं।