LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, देशभर में शोक की लहर, 92 साल में ली अंतिम सांस

दिल का दौरा पड़ने और फेफड़ों के संबंधित समस्याओं के बाद भोसले (92) को शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उनका निधन हो गया

Asha Bhosle
Asha Bhosle - फोटो : news4nation

Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। 92 साल की आशा को एक दिन पहले ही मूम्बई के अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल का दौरा पड़ने और फेफड़ों के संबंधित समस्याओं के बाद भोसले (92) को शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोसले, दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।

शनिवार को उनकी पोती जनाई ने ‘इंस्टाग्राम’ पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज किया जा रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आप लोगों को निश्चित तौर पर सूचित करते रहेंगे।” हालांकि रविवार को उनका निधन हो गया।

उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और पद्मिनी एवं वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है।

वह लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पूर्व ही उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना की था और अब उनका निधन हो गया। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार कल शाम 12 अप्रैल को शाम 4 बजे किया जाएगा, जिसमें फिल्म और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

NSIT
Nsmch

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हिंदी समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। उनके गाए गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके निधन से भारतीय संगीत उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। देशभर से कलाकार, राजनेता और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।