LATEST NEWS

  • सिवान के प्रसिद्ध कबीर मठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप : महंत को जान से मारने की धमकी, जांच के लिए SIT गठित
  • सिवान के प्रसिद्ध कबीर मठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप : महंत को जान से मारने की धमकी,

  • जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था स्मैक और गांजे का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर दुकान संचालक समेत दो को दबोचा
  • जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था स्मैक और गांजे का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर दुकान

  • डॉ. संजीव कुमार की जीत से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह, पूर्व विधायक कौशल यादव से की मुलाकात
  • डॉ. संजीव कुमार की जीत से राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह, पूर्व विधायक कौशल यादव से की मुलाकात

  • Bihar News : बिहार में नकली दवाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के लिए जारी किए नंबर और ईमेल
  • Bihar News : बिहार में नकली दवाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के लिए

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को मिलेगा अनुग्रह अनुदान
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मृत पुलिसकर्मी के

Aruna irani mahmood relationship: महमूद संग ब्रेकअप को लेकर अरुणा ईरानी ने किया चौंकाने वाला खुलासा! बताया मेरा करियर बनाया और बर्बाद....'

Aruna irani mahmood relationship: अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने हाल ही में महमूद संग अपने रिश्ते, ब्रेकअप और बॉलीवुड में करियर को लेकर बड़े खुलासे किए। जानिए उन्होंने क्यों कहा – 'महमूद ने मेरा करियर बनाया और बर्बाद भी किया'।

Aruna irani mahmood relationship
अरुणा ईरानी का खुलासा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Aruna irani mahmood relationship: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी और मशहूर कॉमेडियन-अभिनेता महमूद के बीच का रिश्ता किसी दौर में खूब चर्चा में था। हाल ही में अरुणा ने अपने इंटरव्यू में इस रिश्ते को लेकर कई अप्रत्याशित खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्हें महमूद को 'घास डालने' की सलाह दी गई थी, ताकि उन्हें काम मिल सके।

अरुणा ईरानी की सच्ची बात

लेहरेन रेट्रो को दिए गए इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने कहा,डांस डायरेक्टर सुरेश भट्ट ने कहा था – तू महमूद को घास डाल, वही तुझे काम दिला सकता है। लेकिन मैं ना-हाँ करती रही। धीरे-धीरे उनके लिए मेरे दिल में सॉफ्ट कॉर्नर आ गया। हमने साथ में दोस्ती की, फिर दोस्ती से आगे बढ़े, लेकिन वो वहीं तक था।”

महमूद ने मेरा करियर बनाया और बर्बाद भी किया”

अरुणा ने बताया कि एक बार अभिनेता विनोद खन्ना ने महमूद से पूछा था कि क्या वह उनकी फिल्म में अरुणा को हीरोइन के तौर पर ले सकते हैं, और क्या वे दोनों शादीशुदा हैं?इस पर महमूद ने केवल मुस्कुरा कर जवाब टाल दिया, जो बाद में अरुणा के करियर पर भारी पड़ा। उनके अनुसार, महमूद ने इस तरह उनका करियर बनाया भी और बर्बाद भी किया।

शादी की चाहत अधूरी रह गई

अरुणा ईरानी के अनुसार, वह महमूद से शादी करना चाहती थीं, लेकिन महमूद के परिवार के विरोध के चलते यह संभव नहीं हो सका। महमूद ने उनके साथ काम करना भी बंद कर दिया।

NSIT
Nsmch

ब्रेकअप के बाद काम मिलना हो गया था मुश्किल

इस ब्रेकअप के बाद अरुणा को इंडस्ट्री से लगभग किनारा कर दिया गया। कोई उन्हें काम देने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया “मेरे पास परिवार की जिम्मेदारी थी, इसलिए मैंने गाने करने शुरू कर दिए। मुझे कोई शर्म नहीं थी कि मैं मुख्य नायिका से गानों तक आ गई, क्योंकि मुझे सिर्फ कमाना था।”

वर्क फ्रंट – केसरी वीर में आईं नजर

2025 में अरुणा ईरानी ‘केसरी वीर’ नामक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया।