LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई इंसानियत, बच्ची के जूते के फीते बांधने पर जीते दिल

KBC 16 शो के दौरान एक बच्ची हॉटसीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दे रही थी। इसी बीच उसके जूते का फीता खुल गया।

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति में दिखाई इंसानियत, बच्ची
Amitabh bachchan ties shoelace- फोटो : SOCIAL MEDIA

Amitabh bachchan ties shoelace: अमिताभ बच्चन एक बार फिर से अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के कारण चर्चा में हैं। इस बार का सीजन खास है क्योंकि इसमें बच्चे भी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में शो के जूनियर सेगमेंट में एक दिल छू लेने वाला वाकया सामने आया, जिसने अमिताभ बच्चन की इंसानियत और विनम्रता को दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची के जूते के फीते बांधने के दौरान अमिताभ बच्चन की मदद करने की दरियादिली ने सभी का दिल जीत लिया है।

क्या है पूरी घटना?

शो के दौरान एक बच्ची हॉटसीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दे रही थी। इसी बीच उसके जूते का फीता खुल गया। बच्ची ने खुद से फीते बांधने की कोशिश की, लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने यह देखा तो वे तुरंत अपनी सीट से उठकर बच्ची के पास पहुंचे और पूछा, "खुल गया?" बच्ची ने हामी भरी, तो अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह फीता खुद बांध लेगी या वह (अमिताभ) बांधें। बच्ची ने हंसते हुए इशारा किया कि अमिताभ बांधें, जिस पर अमिताभ बच्चन ने खुद झुककर बच्ची के जूते के फीते बांधे। यह देख ऑडियंस ने तालियां बजाईं और हर कोई हैरान रह गया।

अमिताभ ने कैसे बांधे फीते?

अमिताभ बच्चन ने जब फीते बांधे, तो मजाक में कहा कि इसमें एक पहले से ही गांठ लगी हुई थी, लेकिन उन्होंने फीते कसकर बांधे ताकि बच्ची चलते समय गिर न जाए। बच्ची ने हंसते हुए कहा, "अब ये लेस कभी नहीं छूटेगी।" इस पर अमिताभ ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, "अब इसको पहनकर तो चलेगा ही, और कहां चलेगा।" यह सुनकर सभी लोग हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया।

NSIT
Nsmch

लोगों ने की बच्ची और अमिताभ बच्चन की तारीफ

इस क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "सर, आपको सलाम और प्यार।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "अब जीवनभर कदम सही दिशा में जाएंगे।" कई यूजर्स ने अमिताभ के इस स्वभाव की तारीफ करते हुए लिखा कि यही कारण है कि वे दुनिया भर में मशहूर हैं, क्योंकि वे किसी को छोटा या बड़ा नहीं समझते, सभी को बराबर इज्जत और प्यार देते हैं।

अमिताभ बच्चन एक बेहतरीन अभिनेता

इस छोटी सी घटना ने यह साबित कर दिया कि अमिताभ बच्चन न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक दरियादिल इंसान भी हैं, जो लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते। उनकी इस विनम्रता और सहज स्वभाव ने एक बार फिर उनके चाहने वालों के दिलों में उनकी इज्जत को और बढ़ा दिया है।