LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

विक्की कौशल के फिल्म छावा में विलेन के रोल में नजर आने वाला है ये सुपरस्टार का बेटा! जानें शादी को लेकर क्या कुछ कहा?

अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद पिता जैसी सफलता नहीं पा सके। जानें, उन्होंने शादी क्यों नहीं की और उनकी पर्सनल लाइफ के अनसुने किस्से।

विक्की कौशल के फिल्म छावा में विलेन के रोल में नजर आने वाला
Akshaya khanna - फोटो : social media

Akshaya khanna News: अक्षय खन्ना बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड लेकिन रहस्यमयी एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 'रेस', 'हलचल', 'इत्तेफाक', 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है, लेकिन वह हमेशा ग्लैमर और गॉसिप से दूर रहे।

विनोद खन्ना की दो शादियां, लेकिन अक्षय ने नहीं बसाया घर

विनोद खन्ना ने 1971 में अपनी कॉलेज फ्रेंड और मॉडल गीतांजलि से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए। बाद में 1990 में उन्होंने कविता दफ्तरी से दूसरी शादी की, जो उनसे 16 साल छोटी थीं। इस शादी से उनके दो और बच्चे साक्षी और श्रेय खन्ना हुए।

अक्षय खन्ना का शादी पर विचार: 'मैं मैरिज मेटेरियल नहीं हूं'

अक्षय खन्ना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद को शादीशुदा जीवन के लिए फिट नहीं समझते। उन्होंने कहा,"मैं खुद को शादी करते नहीं देखता। मैं 'मैरिज मेटेरियल' नहीं हूं। यह एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है और मैं अपनी जिंदगी पर पूरा कंट्रोल चाहता हूं। शादी के बाद आपको अपनी जिंदगी किसी और के साथ साझा करनी होती है, जिसमें बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं। यह वो चीज नहीं है जिसे मैं अपनाना चाहता हूं।"

क्या अक्षय खन्ना बच्चा गोद लेंगे?

अक्षय खन्ना ने बच्चा गोद लेने की संभावना को भी नकार दिया। उन्होंने कहा, "चाहे वह शादी हो या बच्चे, मैं इस जिंदगी के लिए नहीं बना हूं। जब आपके बच्चे होते हैं, तो वह आपकी प्राथमिकता बन जाते हैं और आपकी खुद की जिंदगी कम जरूरी हो जाती है। मैं इस तरह का बदलाव करने के लिए तैयार नहीं हूं और मुझे नहीं लगता कि भविष्य में भी मैं ऐसा करने के लिए तैयार होऊंगा।"

NSIT
Nsmch

करियर और अपकमिंग फिल्म 'छावा'

अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह मुगल सम्राट औरंगजेब की दमदार भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "अक्षय बहुत अच्छे इंसान हैं। वह बहुत कम प्रोजेक्ट्स करते हैं, लेकिन जो भी करते हैं, पूरे दिल से करते हैं।"

अक्षय खन्ना ने कई बेहतरीन फिल्में दी

अक्षय खन्ना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन वह हमेशा ग्लैमर और गॉसिप से दूर रहे हैं। जहां उनके पिता विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं और चार बच्चों के पिता बने, वहीं अक्षय खन्ना ने आज तक शादी नहीं की और वह भविष्य में भी इसे लेकर उत्साहित नहीं हैं। उनका कहना है कि वह अपनी जिंदगी पर पूरा नियंत्रण चाहते हैं और शादी या बच्चे उनके लिए प्राथमिकता नहीं हैं। बॉलीवुड में जहां शादी, रिलेशनशिप और अफेयर्स चर्चा में रहते हैं, वहीं अक्षय खन्ना अपने सादगी भरे जीवन और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।