LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Aishwarya rai Sanjay dutt: ऐश्वर्या राय और संजय दत्त का 20 साल पुराना रोमांटिक सीन वायरल, फैंस बोले- 'संजू बाबा रॉक, बच्चन फैमिली शॉक्ड'

ऐश्वर्या राय और संजय दत्त की 2005 में आई फिल्म 'शब्द' का एक रोमांटिक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस ने इस अनदेखी केमिस्ट्री पर दी प्रतिक्रिया। जानें क्या है फैंस के रिएक्शन।

Aishwarya rai Sanjay dutt: ऐश्वर्या राय और संजय दत्त का 20 स
aishwarya rai sanjay dutt shabd- फोटो : social media

Aishwarya rai Sanjay dutt: ऐश्वर्या राय और संजय दत्त का एक 20 साल पुराना रोमांटिक सीन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह सीन फिल्म 'शब्द' का है, जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। लीना यादव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और संजय दत्त की केमिस्ट्री ने अब फैंस को हैरान कर दिया है। खासकर इसलिए क्योंकि ऐश्वर्या और संजय कभी किसी रोमांटिक जोड़ी के रूप में ज्यादा नजर नहीं आए।

'शब्द' में दिखी थी ऐश्वर्या-संजय की रोमांटिक केमिस्ट्री

फिल्म 'शब्द' एक साइकोलॉजिकल ड्रामा थी, जिसमें ऐश्वर्या राय ने एक बोल्ड किरदार निभाया था। इस फिल्म में संजय दत्त और ऐश्वर्या की जोड़ी बनी थी, जिसे देखकर उस समय लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। अब 20 साल बाद फिल्म का एक सीन वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या और संजय का रोमांटिक अंदाज दिखाया गया है।

फिल्म के रिलीज के समय इस सीन को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। हालांकि, अब जब यह सीन वायरल हो गया है, तो फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

NSIT
Nsmch

यूजर्स के रिएक्शन: 'संजू बाबा रॉक, बच्चन फैमिली शॉक्ड'

इस सीन के वायरल होने पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा, "संजू बाबा रॉक, बच्चन फैमिली शॉक्ड," तो कुछ ने कहा, "ऐश्वर्या का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा।"

संजय दत्त और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात

संजय दत्त और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। उस समय संजय दत्त ने ऐश्वर्या को सलाह दी थी कि वह मॉडलिंग में ही रहें, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री उनकी मासूमियत को बदल देगी। संजय ने कहा था कि ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से धीरे-धीरे इंसान की मासूमियत खो जाती है। अब यह पुराना सीन वायरल होने के बाद एक बार फिर से ऐश्वर्या और संजय की जोड़ी चर्चा में आ गई है।