LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

अभिनेता सतीश शाह का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन में लगा तीसरा सदमा

Satish shah dead - फिल्म इंडस्ट्री के एक और बड़े कलाकार ने दुनिया से विदाई ले ली। अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में आज निधन हो गया।

अभिनेता सतीश शाह का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन मे

Patna - हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन में तीसरा सदमा लगा  है। पहले असरानी, फिर पियूष पांडेय और अब अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। आज दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली

जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनकेमैनेजर ने इं एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है।

अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबर ही रहा था कि सतीश के अचानक जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। 

NSIT
Nsmch

सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें घर-घर में फेमस टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रोल ने बनाया था. इस कॉमेडी शो में सतीश का काम कमाल था। आज भी इंस्टाग्राम पर शो से उनके क्लिप्स वायरल होते हैं।

गुजरात में हुआ था जन्म

सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था. उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी। 1972 में सतीश की शादी डिजाइनर मधुशाह से हुई थी. कोरोना काल में उन्होंने वही कोविड का सामनाकिया था।

जाने  भा दो यारों में निभाई यादगार भूमिका

सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म से की थी. उनकी पहली पिक्चर 'भगवान परशुराम' थी. इसके बाद 'अरविंद देसाई की अजीब दास्तान', 'गमन', 'उमराव जान', 'शक्ति', 'जाने भी दो यारों', 'विक्रम बेताल' जैसी फिल्मों में वो नजर आए। इसके अलावा हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, मैं हूं ना, दिलवाले दुल्हिनियां ले जाएंगे जैसी फिल्मों में भी नजर आए।