LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

सलमान खान के भतीजे अयान ने की सगाई; ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें वायरल, जानें कौन है होनेवाली दुल्हन

सलमान खान के भतीजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिजवानी से सगाई कर ली है। अयान ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी।

सलमान खान के भतीजे अयान ने की सगाई; ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीर

N4N Desk - बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर में जल्द ही शहनाई गूंजनेवाली है। उनके भतीजे म्यूजिशियन और एंटरप्रेन्योर अयान अग्निहोत्री ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड टीना रिजवानी के साथ सगाई कर ली है। अयान ने 3 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत पोस्ट के जरिए इस खबर को दुनिया के साथ साझा किया। अयान ने सगाई की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी मंगेतर को एक 'ड्रीमी प्रपोजल' के दौरान अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। एक खास तस्वीर में टीना अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अयान ने मजाकिया और प्यारे कैप्शन में लिखा— "अपनी गर्लफ्रेंड को 2025 में पीछे छोड़ रहा हूं।"

कई सेलेब्स ने दी बधाई


कौन हैं अयान अग्निहोत्री?


NSIT
Nsmch

अयान अग्निहोत्री बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा खान अग्निहोत्री के बेटे हैं। अलवीरा, सुपरस्टार सलमान खान की बहन हैं, इस नाते अयान सलमान खान के सगे भतीजे हैं। अयान की एक बहन अलीजेह अग्निहोत्री भी हैं, जिन्होंने साल 2023 में फिल्म 'फर्रे' के जरिए बॉलीवुड में अपना शानदार डेब्यू किया था। अयान खुद एक म्यूजिशियन और बिजनेसमैन के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।