LATEST NEWS

  • Bihar to Auction
  • Bihar News: बिहार में 5 हजार जब्त वाहनों की होगी नीलामी, सरकार को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

  • Patna News
  • Patna News:पीपा पुल चालू नहीं होने पर भड़के लोग, स्टेट हाईवे जाम कर की आगजनी

  • Manoj Tiwari
  • Bihar Politics:खड़गे के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष तुरंत मांगें माफी

  • Bihar Land Registration
  • Bihar Land Registration: जमीन की खरीद-बिक्री के लिए नई व्यवस्था लागू, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

  • Model Shraddha Dubey
  • Shraddha Dubey: नौवीं क्लास से शुरू हुआ आशिकाना खेल....मॉडल की जिंदगी के खौफनाक राज बेनकाब! पढ़िए इश्क में

Actor Dharmendra : मेरे पिताजी की हालत स्थिर है...एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबरों का बेटी ने किया खंडन, जानिए कैसी है 'वीरू' की तबीयत

Actor Dharmendra :ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि,'मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि धर्मेंद्र के निधन की खबरें लगातार वायरल हो रही है...

धर्मेंद्र सिंह देओल
धर्मेंद्र सिंह देओल की मौत की खबरें अफवाह- फोटो : social media

Actor Dharmendra : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल के निधन की खबर सुबह से ही सुर्खियों में है। कई मीडिया चैनल उनकी मौत की खबर दे रही है। हालांकि धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर लिखा कि,'मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को गोपनीयता प्रदान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद'। 

हेमा मालिनी का बयान 

हेमा मालिनी ने ट्विट कर कहा कि, "जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें"।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं भर्ती

दरअसल, हिंदी सिनेमा के “ही-मैन” कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 89 वर्षीय अभिनेता की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं। देर रात उनके बेटे सनी देओल ने कड़ा रिएक्शन दिया था।

धर्मेंद्र की हालत स्थिर

सनी देओल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि, मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सभी से अनुरोध है कि किसी भी तरह की झूठी अफवाहें न फैलाएं। कृपया उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें और परिवार को थोड़ी निजता प्रदान करें।

NSIT
Nsmch

कई महीनों से चल रहा इलाज

धर्मेंद्र को पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। करीब सात महीने पहले उनकी आंखों की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी। तब से वे नियमित रूप से मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल आते रहे हैं। बीते दिनों उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सलमान और शाहरुख पहुंचे हालचाल लेने

धर्मेंद्र की तबीयत की खबर सुनते ही देर रात सलमान खान और शाहरुख खान भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। दोनों सुपरस्टार्स ने परिवार से मुलाकात की और धर्मेंद्र की सेहत की जानकारी ली। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि अभिनेता की स्थिति “स्थिर लेकिन निगरानी में” है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।