LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Shraddha Dubey: नौवीं क्लास से शुरू हुआ आशिकाना खेल....मॉडल की जिंदगी के खौफनाक राज बेनकाब! पढ़िए इश्क में जहर से लेकर कत्ल के साया तक का सफर

Shraddha Dubey: श्रद्धा जब महज नौवीं जमात में थी, तभी से उसके आशिकाना मिजाज के चर्चे जुबां पर आम हो गए थे।...

Model Shraddha Dubey
नौवीं क्लास से शुरू हुआ आशिकाना खेल- फोटो : X

Shraddha Dubey: सियासत-ए-जुर्म और इश्क के फसाने इन दिनों सुर्खियों में हैं। कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की पुरोसर मौते के इल्जाम में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे की जिंदगी किसी सिनेमैटिक ड्रामे से कम नहीं है। उसकी इश्क-मिजाजी और जिंदगी के किस्से अब परत-दर-परत खुलकर सामने आ रहे हैं, जो इस संगीन मामले को और भी दिलचस्प बना रहे हैं।

इश्क के चर्चे और खुदकुशी के दावे

रायबरेली के बस्तेपुर रामजीपुरम की रहने वाली श्रद्धा जब महज नौवीं जमात में थी, तभी से उसके आशिकाना मिजाज के चर्चे जुबां पर आम हो गए थे। एक पुराने यार-दोस्त का दावा है कि साल 2009-10 के दौर में श्रद्धा के हुस्न और इश्क के जाल में उलझकर तीन-तीन नौजवानों ने अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए जहर तक गटक लिया था। हालांकि, घर वालों  की वक्त पर पहुंच ने उन सबकी सांसे बचा लीं। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक तस्दीक नहीं हुई है, लेकिन ये किस्से गॉसिप का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं।

सपनों की उड़ान और मुंबई का सफर

दोस्त के मुताबिक, ग्याहरवीं की पढ़ाई के दौरान श्रद्धा अपने एक प्रेमी के साथ मॉडलिंग की दुनिया में शोहरत कमाने के ख्वाब सजाए मायानगरी मुंबई भाग गई थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था महज पच्चीस रोज बाद ही वह अपने आशिक को बिना खबर दिए चुपचाप रायबरेली वापस लौट आई। मुंबई से लेकर हैदराबाद और फिर नवाबों के शहर लखनऊ तक, उसकी जिंदगी के फलसफे में सिर्फ शोहरत और ग्लैमर की हसरत साफ दिखाई देती है। उस पर इश्क के नाम पर लोगों से रकम ऐंठने और मकारियों के इल्जाम भी लग रहे हैं।

बैंक खातों के राज और सर्विलांस का शिकंजा

पुलिस इस सनसनीखेज मामले की तह तक जाने के लिए श्रद्धा के मायाजाल और फाइनेंशियल स्टेटस को खंगाल रही है। पुलिस ने श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि के तमाम बैंक खातों का ब्योरा तलब किया है। एसबीआई के एक खाते में छह लाख रुपये थे, जिसे पुलिस पहले ही सीज कर चुकी है। वहीं, एक दूसरा खाता सहारनपुर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में पहले ही फ्रीज किया हुआ था। अब दीगर खातों की गर्दिश भी जांची जा रही है।

NSIT
Nsmch

फरारियों के राज और मोबाइल की तलाश

फरारी के समय में श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि ने अपने पुराने मोबाइल फोन ठिकाने लगा दिए थे। सर्विलांस टीमें अब उन गुमशुदा मोबाइलों की शिद्दत से तलाश कर रही हैं, क्योंकि इन गैजेट्स की बरामदगी इस कत्ल-ए-आम और मददगारों के तमाम छिपे हुए राज बेपर्दा कर सकती है। खाकी वर्दी अब मुल्जिमों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की पुरजोर तैयारी में है, ताकि सच्चाई का हर एक पन्ना बेनकाब हो सके।