LATEST NEWS

  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक
  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से

  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को

  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो मोबाइल बरामद
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दो अपराधी: गरुड़ टीम ने दबोचा, पिस्टल और दो

  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर परियोजनाओं से बदलेगा बिहार का ऊर्जा परिदृश्य
  • Bihar News : पटना में ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव-2026 का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- अक्षय ऊर्जा और सोलर

  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं
  • दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड अनिवार्य नहीं

BIHAR NEWS - विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सासाराम पहुंचे पवन सिंह, जनता को बताया भगवान

BIHAR NEWS - विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आज पहली बार जनता के बीच पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पवन सिंह ने जनता को भगवान बताय।

BIHAR NEWS - विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सासाराम पह

PATNA  - खबर सासाराम से है। जहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह एक निजी कंपनी के शोरूम के उद्घाटन के दौरान सासाराम पहुंचे तथा जमकर भोजपुरी गीत गाए। इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है और आज जो कुछ भी है वह जनता के बदौलत ही है। सासाराम के मोर सराय में एक कर कंपनी का शोरूम का उन्होंने उद्घाटन किया। उनको देखने तथा सुनने के लिए भारी संख्या में भी इकट्ठा हो गई।

 इस दौरान पवन सिंह ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा कहा कि आज जनता के प्यार मोहब्बत के बदौलत ही वह इस मुकाम पर हैं कि लोग उन्हें इतनी भारी संख्या में देखने तथा सुनाने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके से उन्हें भरपूर प्यार मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि  "मैं कोई स्टार नहीं हूं, बल्कि माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, परिवार और समाज का आशीर्वाद हूं। आप सबके दिल में पवन रहता है और पूरे भोजपुरिया समाज ने मुझे पवन सिंह बनाया है। आप सभी लोग मेरे लिए भगवान हैं।"

गौरतलब है कि रोहतास जिला के काराकाट से पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने अपना किस्मत अजमाया था। चुकी वह चुनाव हार गए थे, लेकिन उनकी राजनीतिक जमीन तैयार हो गई है। ऐसे में भारी संख्या में लोग पवन सिंह को देखने सुनने तथा मिलने पहुंचे। 

प्रशसंकों के लिए गाया गाना

पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों की मांग पर कई लोकप्रिय गीतों के बोल भी गुनगुनाए। उन्होंने "अंगनवा हिल क देलस लहंगवा गिल क देलस" और "अरे सनेहिया लगा के बहुत बात नईखे नजरिया चुरा के बहुत बात होला" जैसे गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया।

NSIT
Nsmch

 घंटों तक इंतजार करते रहे प्रशंसक 

बता दें कि पवन सिंह का बिहार के युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की टोली कड़ी धूप में चार से पांच घंटे तक इंतजार करती रही। कुछ लोग सड़कों से लेकर ऊंची इमारतों तक पर चढ़कर उन्हें देखने की कोशिश कर रहे थे।

REPORT - RANJAN SINGH