LATEST NEWS

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

Pawan singh song: पावर स्टार पवन सिंह का धमाका! ले जाएंगे तेरे सजना वेडिंग सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Pawan singh song: पवन सिंह और सना सुल्तान का नया वेडिंग सॉन्ग ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल। कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज पार।

Pawan singh song
पावर स्टार पवन सिंह का धमाका!- फोटो : social media

Pawan singh song: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई भोजपुरी फिल्म या एलबम नहीं, बल्कि उनका नया हिंदी वेडिंग सॉन्ग ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। गाने में उनके साथ सना सुल्तान नजर आ रही हैं, और दोनों की जोड़ी वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही है।

वेडिंग सीजन का नया पसंदीदा गाना

शादी के माहौल पर आधारित इस ट्रैक में पवन सिंह को एक स्टाइलिश दूल्हे के रूप में दिखाया गया है, जबकि सना सुल्तान दुल्हन के लुक में हैं। दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी स्वाभाविक है कि दर्शक वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।गाने को पवन सिंह के साथ पलक मुच्छल ने गाया है, जो इस वेडिंग ट्रैक को और भी रोमांटिक बना देता है।

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा धमाका

गाना सामने आते ही यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लगातार ट्रेंड करने लगा। फैन्स कमेंट कर रहे हैं कि पवन सिंह अब हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक बड़ा नाम बनने वाले हैं।सोशल मीडिया पर लोग इसे शादी सीजन का नया एंथम बता रहे हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

8 घंटे में 14 लाख से ज्यादा व्यूज—फैंस ने दिखाया जबरदस्त प्यार

गाना लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने इसे देख लिया। आठ घंटे के अंदर गाने ने चौदह लाख से अधिक व्यूज पार कर लिए।कमेंट में एक फैन ने लिखा कि T-Series ने भी अब पवन सिंह की लोकप्रियता को मान लिया है, जबकि दूसरे ने उन्हें TRP God तक कह दिया।

सना सुल्तान और पवन सिंह की केमिस्ट्री बनी आकर्षण का केंद्र

वीडियो में शादी का माहौल, रंगों की खूबसूरती और दोनों कलाकारों का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि यह गाना आने वाले महीनों में हर शादी में बजता हुआ नजर आएगा। फैन्स की उत्सुकता और गाने की लोकप्रियता देख कर साफ है कि पवन सिंह ने हिंदी म्यूजिक में भी एक और बड़ी छलांग लगा दी है।