LATEST NEWS

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 55 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
  • Bihar News : गया कोर्ट ने हत्या के पुराने मामले में आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर मचा रहा धूम, अब तक मिल चुके हैं 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज, गानें ये एक्ट्रेस दिखी दिलकश अंदाज में

पवन सिंह और आस्था सिंह का गाना 'दिल लेके भाग जाइबे' यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, जिसे अब तक 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जानें इस गाने की खासियत।

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर मचा रहा
पवन सिंह का गाना- फोटो : social media

Pawan singh Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि अपने धमाकेदार गानों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके गानों की लोकप्रियता इतनी है कि जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है, तो वह वायरल हो जाता है। हाल ही में पवन सिंह का एक पुराना गाना फिर से चर्चा में आ गया है। इस गाने का नाम 'दिल लेके भाग जाइबे' है, जो यूट्यूब पर फिर से धूम मचा रहा है।

गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह का दिलकश अंदाज

इस गाने में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। पवन सिंह जहां हैंडसम लग रहे हैं, वहीं आस्था सिंह रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में दोनों के डांस मूव्स और रोमांटिक कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। 'दिल लेके भाग जाइबे' गाने में पवन और आस्था की जोड़ी ने हर सीन को इतना शानदार बना दिया है कि वीडियो बार-बार देखने का मन करता है।

गाने को मिल चुके हैं 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज

'दिल लेके भाग जाइबे' गाने को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अब तक 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने का म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है और इसके बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। फिल्म 'पावर स्टार' के इस गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह रात के अंधेरे में एक खूबसूरत रोमांटिक डांस करते हुए नजर आते हैं, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

NSIT
Nsmch

पवन सिंह और आस्था सिंह का रोमांटिक डांस बना चर्चा का विषय

गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने यूट्यूब पर दर्शकों का दिल जीत लिया है। पवन सिंह के फैंस उनकी आवाज़ और अभिनय के दीवाने हैं, और यही वजह है कि उनके गाने आते ही सुपरहिट हो जाते हैं। पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है, जिससे यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है।