LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bhojpuri Superstar: इंस्टाग्राम पर कौन है सबसे बड़ा भोजपुरिया सुपरस्टार? टॉप 5 एक्टर्स की पूरी लिस्ट

Bhojpuri Superstar: जानिए कौन है इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भोजपुरिया सुपरस्टार। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रवि किशन समेत टॉप एक्टर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें।

Bhojpuri Superstar
सबसे बड़ा भोजपुरिया सुपरस्टार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bhojpuri Superstar: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब केवल सिनेमा हॉल तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम पर भी इसका जबरदस्त जलवा देखने को मिलता है। आज के दौर में स्टारडम केवल बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर भी तय होता है। ऐसे में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यह दर्शाने का सशक्त जरिया बन गए हैं कि कौन है असली भोजपुरिया सुपरस्टार।

भोजपुरी एक्टर्स अब अपने फैंस से सीधे जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। रील्स, लाइव चैट, बिहाइंड द सीन वीडियो और मोटिवेशनल पोस्ट्स के जरिए वे न केवल मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि एक मजबूत डिजिटल फैमिली भी तैयार कर चुके हैं।

टॉप 5 इंस्टाग्राम भोजपुरिया सुपरस्टार्स: आंकड़ों के साथ पूरी लिस्ट

यहां हम आपको इंस्टाग्राम पर मौजूद भोजपुरी एक्टर्स की टॉप लिस्ट दे रहे हैं, जो फॉलोवर्स की संख्या के आधार पर तैयार की गई है।

खेसारी लाल यादव – 6.1 मिलियन फॉलोवर्स

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘ट्रेंडिंग स्टार’ कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी बवाल मचाए हुए हैं। पहले एक सिंगर के रूप में लोकप्रिय हुए खेसारी ने बाद में एक्टर के तौर पर जबरदस्त करियर बनाया। इंस्टाग्राम पर उनके 6.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें सबसे ऊपर रखता है।

NSIT
Nsmch

क्यों हैं खेसारी सबसे आगे?

उनका डांस, स्टाइल और एनर्जी उन्हें हर वर्ग के दर्शकों से जोड़ता है।वे अक्सर फैमिली के साथ फोटोज़ और मोटिवेशनल वीडियो शेयर करते हैं।उनके कई रील्स लाखों व्यूज पार कर चुके हैं।

पवन सिंह – 4.8 मिलियन फॉलोवर्स

“लॉलीपॉप लागेलू” से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने वाले पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सिंगर-अभिनेता हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उनके ग्लोबल फैन बेस को दर्शाता है।

रवि किशन – 3.1 मिलियन फॉलोवर्स

रवि किशन एक ऐसे एक्टर हैं जिनका कद सिर्फ भोजपुरी में नहीं बल्कि बॉलीवुड और अब राजनीति में भी ऊंचा है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।रवि किशन के फैंस उन्हें इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि गंभीर और समाजिक मुद्दों पर राय, फिल्मों से जुड़े अपडेट्स और संसद और निजी जिंदगी की झलक को दिखाते हैं।

अरविंद अकेला कल्लू

2015 में डेब्यू करने वाले अरविंद अकेला कल्लू तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जो उनकी तेजी से बढ़ती फैन फॉलोइंग को दर्शाता है।कल्लू की लोकप्रियता के कारण है कि वह यंग जनरेशन को टारगेट करते हुए कंटेंट बनाते हैं। सिंगिंग वीडियो और बिहाइंड द सीन क्लिप्स पोस्ट करते हैं। ट्रेंडी रील्स और रोमांटिक डायलॉग्स का इस्तेमाल करता है।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 

जुबली स्टार निरहुआ एक बेहद पुराने और भरोसेमंद चेहरा हैं भोजपुरी इंडस्ट्री का। उनके पास 2.2 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं और वे आज भी बड़े पैमाने पर पसंद किए जाते हैं।