LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान में अग्निशमन विभाग के सिपाही को बंधक बनाने का मामला, 30-40 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर
  • Bihar News : सिवान में अग्निशमन विभाग के सिपाही को बंधक बनाने का मामला, 30-40 अज्ञात लोगों पर

  • Bihar News : मोतीहारी में हिम्मत कर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
  • Bihar News : मोतीहारी में हिम्मत कर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा, सूचना देने के बाद भी नहीं

  • Bihar News : हाजीपुर में युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप, महिला थाने में दर्ज करायी शिकायत
  • Bihar News : हाजीपुर में युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया

  • Bihar News : वैशाली में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने चार पहिया वाहन के लिए हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : वैशाली में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने चार पहिया वाहन के

  • Bihar Crime : बांका में मां भगवती मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गयाजी में चोरी की 6 बाइकों के साथ चार को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : बांका में मां भगवती मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गयाजी में चोरी

Pawan singh controversy - पावर स्टार पवन सिंह पर एक्ट्रेस ने लगाए गलत तरीके से छुने का आरोप, भोजपुरी इंडस्ट्री को किया अलविदा

Pawan singh controversy - एक्टर पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है।

Pawan singh controversy - पावर स्टार पवन सिंह पर एक्ट्रेस

Patna -भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जानेवाले सिंगर-एक्टर पवन सिंह के सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं। जहां राजनीति में उन्हें किसी पार्टी में इंट्री नहीं मिल रही है। वहीं पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की धमकी दे दी है। इन सबके बीच पवन सिंह पर एक और बड़ा आरोप हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव ने लगाया है। अंजली ने आरोप लगाया है कि पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से कमर पर हाथ लगाया है। इस घटना के बाद अंजली ने सोशल मीडिया पर बयान दिया है। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही है। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर अंजली और पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया. वीडियो में वो लाइव इवेंट में पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते दिखे. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पवन सिंह को ट्रोल किया. तो वहीं कई लोगों ने अंजलि के कैरेक्टर पर सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

पवन सिंह ने दिया था गाने का ऑफर


 अंजलि राघव हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं.पवन सिंह ने उन्हें भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया था. पवन सिंह और अंजलि के गाने का नाम 'सईयां सेवा करे' है. गाने को प्रमोट करने के लिए लखनऊ में एक इवेंट आयोजित किया गया था। जहां पवन सिंह बीच इवेंट अंजिल की कमर में हाथ लगाते दिखे. पूरा मोमेंट कैमरे पर कैप्चर हो गया।

शूट के दौरान कोई परेशानी नहीं

उन्होंने कहा कि इनका जब सॉन्ग के लिए कॉल आया, तो मैंने पहले ही सारी चीजें क्लियर कर ली थीं. कोई डबल मीनिंग बातें तो नहीं हैं. कपड़े रिवीलिंग तो नहीं हैं. इसमें ऐसा वैसा सीन तो नहीं है. मैं शूट पर गई. शूट पर सब कुछ नॉर्मल था. मुझे शूट पर कोई प्रॉब्लम नहीं हुई. जब इन्होंने मुझे लखनऊ इवेंट के लिए बोला, तो मैंने हां बोल दी थी. क्योंकि मुझे शूट पर कोई दिक्कतनहीं हुई थी।

NSIT
Nsmch

पवन सिंह ने कहा – ड्रेस पर कुछ लगा है


'जब स्टेज पर गई, तो पवन सिंह जी ने कहा कि इधर कुछ लगा हुआ है. मेरी ड्रेस नई थी. तो मुझे लगा शायद उसमें टैग लगा रह गया होगा. मैंने साड़ी का टैग हटा दिया था. दिमाग में आया कि शायद ब्लाउज का टैग लगा रहगया होगा। मैं कोशिश कर रही थी कि ये चीज पब्लिक के सामने ना आए. इसलिए मैं इसे दबा रही थी।

अंजली ने कहा – लोगों ने मुझे गलत माना
 एक्ट्रेस ने कहा कि इवेंट खत्म होने के बाद मैंने अपनी टीम से पूछा कि क्या सच में कुछ लगा हुआ है, तो उन्होंने कहा कि नहीं. मुझे बहुत गुस्सा आया.रोना भी आया. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मुझे ही गलत समझा. मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाए. कहा कि उस समय कुछ क्यों नहीं बोला.

मामले को तूल देने से रोका

'उस समय मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं यहां क्या करूं. क्योंकि पवन सिंह वहीं के रहने वाले हैं. वहां सारे लोग उन्हीं के थे. सब लोग उन्हें भगवान बोल रहे थे. भक्त बनकर उनके पैरों में गिर रहे थे.अंजलि कहती हैं कि मुझे कहा गया कि मैं इस मुद्दे को तूल ना दूं. क्योंकि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है. 

सारी चीजें मुझ पर ही आ जाएंगी. मैंने सोचा वो इस बारे में कुछ कहेंगे. लेकिन वो चुप हैं. इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हूं. मैं भोजपुरी सिनेमा में काम नहीं करूंगी. '

पूरी बात कहते हुए एक्ट्रेस की आंखों में आंसू भरे हुए दिखे. वो इमोशनल हो गईं. फैन्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. अंजलि का कहना है कि वो भोजपुरी सिनेमा में काम करके कुछ अलग करना चाह रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.