LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Bihar News : सिवान में अग्निशमन विभाग के सिपाही को बंधक बनाने का मामला, 30-40 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर

Bihar News : सिवान में अग्निशमन सिपाही गौतम कुमार के बयान पर जीबी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में 30 से 40 अज्ञात ग्रामीणों को नामजद और आरोपी बनाया गया है।

Bihar News : सिवान में अग्निशमन विभाग के सिपाही को बंधक बनान
30-40 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर - फोटो : TABISH

SIWAN : जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में जब्त पटाखों को नष्ट करने के दौरान हुए विस्फोट के बाद अग्निशमन विभाग के सिपाही को बंधक बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में 30-40 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज शिकायत के अनुसार, अग्निशमन विभाग में पदस्थापित सिपाही गौतम कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 अक्टूबर की रात आलमापुर गांव में बरामद पटाखों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही थी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उन्हें इस कार्य में सहयोग के लिए ड्यूटी पर बुलाया गया था। उनके साथ सहयोगी चालक सिपाही भी मौके पर पहुंचे थे।

आवेदन के मुताबिक, रात करीब आठ बजे पटाखों को नष्ट करने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान 30-40 अज्ञात लोगों ने सिपाही को जबरन पकड़ लिया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शिकायत में कहा गया है कि वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सिपाही को लोगों के चंगुल से छुड़ाया गया। आरोप है कि कुछ उपद्रवी लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और घटना को लेकर भ्रामक बयान दिए।

मामले में जीबी नगर थाने में कांड संख्या 126/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन पर की गई पुलिस की टिप्पणी के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसटीएफ पदाधिकारी उपेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना में शामिल लोगों की पहचान और आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट