LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

Bihar News : हाजीपुर में युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप, महिला थाने में दर्ज करायी शिकायत

Bihar News : बिहार के वैशाली जिले में मॉडलिंग और वीडियो शूट का काम करने वाली एक युवती को शादी के झांसा देकर प्रेम जाल में फसाया गया और फिर उसका दैहिक शोषण किया गया।

Bihar News : हाजीपुर में युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर
यौन शोषण का आरोप - फोटो : RISHABH

VAISHALI : वैशाली जिले से एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने महुआ थाना क्षेत्र के सिंह राय वार्ड नंबर 15 निवासी नीरज कुमार  पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने बताया कि वह मॉडलिंग और वीडियो शूट का काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोप है कि आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसी वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया, उसकी ईमेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट पर कब्जा कर लिया और उसी की आईडी से वीडियो अपलोड करने लगा। वह लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ भी गलत काम करवाना चाहता था।

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता महिला थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

ऋषभ की रिपोर्ट