LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रहा भयंकर तूफान, इस दिन से भारी बारिश के

  • Employment in India
  • Employment in India: 2030 तक भारत में 35 करोड़ से ज्यादा नौकरियों का अनुमान, जानें किन सेक्टरों

  • E20 petrol
  • E20 petrol: E20 पेट्रोल की नई नीति से महंगे हो सकते हैं अंडे और चिकन, जानें वजह

  • Delhi cyber fraud
  • Delhi cyber fraud: दिल्ली में लोन के नाम पर मजदूरों से ठगी का आरोप, 37 बैंक खातों से

  • NDA Candidate
  • NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन

Bhojpuri stars On independence day: 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिखा देशभक्ति का माहौल!मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर मनाया आज़ादी का जश्न

Bhojpuri stars On independence day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी सिनेमा के सितारे देशभक्ति के रंग में नजर आए। रवि किशन, मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

Bhojpuri stars On  independence day
भोजपुरी सिनेमा के सितारे देशभक्ति के रंग में नजर आए- फोटो : social media

Bhojpuri stars On  independence day: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में जहां देशभक्ति की लहर देखने को मिली, वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इस जश्न में शामिल हुए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई कलाकारों ने तिरंगे संग तस्वीरें और वीडियो साझा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

रवि किशन का देशभक्ति संदेश

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपनी पत्नी के साथ तिरंगा लहराते हुए तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा—"79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कोटि-कोटि नमन एवं समस्त राष्ट्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"तस्वीरों में दोनों देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर नजर आए।

मनोज तिवारी बच्चों के साथ तिरंगा थामे

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे बच्चों के साथ तिरंगा थामे नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ एकता और भाईचारे का संदेश झलकता है।

अक्षरा सिंह की देशभक्ति भरी रील

भोजपुरी की लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह ने एक खूबसूरत रील शेयर की। उन्होंने लिखा कि लहराता तिरंगा, गूंजता भारत… ये सिर्फ़ रंग नहीं, हमारी पहचान है। Happy Independence Day."उनकी पोस्ट को फैंस ने खूब सराहा और कमेंट बॉक्स में देशभक्ति से भरे संदेश लिखे।

NSIT
Nsmch