LATEST NEWS

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रहा भयंकर तूफान, इस दिन से भारी बारिश के आसार, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं का दौर परेशानी बढ़ा सकता है।

Bihar Weather
बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रहा भयंकर तूफान- फोटो : reporter

Bihar Weather: बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं का दौर परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 अक्टूबर को राज्य के किसी भी जिले में भारी बारिश या तेज हवाओं को लेकर कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है। रविवार को पटना समेत बिहार के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम में बड़ा बदलाव 26 अक्टूबर के बाद देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 अक्टूबर को बिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने का अनुमान जताया है। 27 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान एहतियात बरतने की जरूरत है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा चक्रवाती तूफान

मौसम में इस बदलाव की अहम वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके आगे बढ़कर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान विकसित हो सकता है। इसके तीव्र होने की भी संभावना है। इस मौसमी सिस्टम का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के साथ बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है।

28 से 30 अक्टूबर तक बढ़ेगा बारिश का खतरा

बिहार में 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं। 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।इसके अलावा, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि अन्य स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रह सकता है।

NSIT
Nsmch

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर को ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका है। ओडिशा में 27 और 29 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखनी चाहिए। आंधी, गरज-चमक या वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। बारिश की तीव्रता और समय में बदलाव संभव है, इसलिए किसी भी यात्रा या बाहरी गतिविधि की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देख लें।