LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

NDA Candidate: बिहार MLC चुनाव के बाद जेडीयू में कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल का निष्कासन

NDA Candidate: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के आरोप में युवा जदयू प्रदेश सचिव अमित प्रकाश को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया।

NDA Candidate

NDA Candidate: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने कार्रवाई की है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश सचिव अमित प्रकाश को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

निष्कासन पत्र के अनुसार, अमित प्रकाश, निवासी बाढ़, पटना को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही, उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें छह साल के लिए जदयू से बाहर कर दिया गया है। पार्टी की ओर से यह कार्रवाई चुनाव के दौरान दूसरे उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के मामले में की गई है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट