LATEST NEWS

  • Bihar to Auction
  • Bihar News: बिहार में 5 हजार जब्त वाहनों की होगी नीलामी, सरकार को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

  • Patna News
  • Patna News:पीपा पुल चालू नहीं होने पर भड़के लोग, स्टेट हाईवे जाम कर की आगजनी

  • Manoj Tiwari
  • Bihar Politics:खड़गे के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष तुरंत मांगें माफी

  • Bihar Land Registration
  • Bihar Land Registration: जमीन की खरीद-बिक्री के लिए नई व्यवस्था लागू, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

  • Model Shraddha Dubey
  • Shraddha Dubey: नौवीं क्लास से शुरू हुआ आशिकाना खेल....मॉडल की जिंदगी के खौफनाक राज बेनकाब! पढ़िए इश्क में

Bhojpuri Film: भोजपुरी की ड्रीम गर्ल रिंकू घोष की दिलकश अदाओं से उनके चाहने वालों का बढ़ा तापमान, दिलकश अदाओं से फैंस का पारा हाई, 'रेशम की डोरी' से होगा दमदार कमबैक

Bhojpuri Film: बढ़ती गर्मी में तापमान जितना चढ़ा है, उतना ही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रिंकू घोष की मौजूदगी से भी फैंस का पारा चढ़ गया है।

 Rinku Ghosh
दिलकश अदाओं से फैंस का पारा हाई- फोटो : Reporter

Bhojpuri Film: बढ़ती गर्मी में तापमान जितना चढ़ा है, उतना ही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रिंकू घोष की मौजूदगी से भी फैंस का पारा चढ़ गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली रिंकू घोष ने अपनी दिलकश अदाओं से एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बना दिया है। लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद अब वे अपकमिंग फिल्म 'रेशम की डोरी' से जोरदार वापसी कर रही हैं और उनके चाहने वालों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

रिंकू घोष का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में एक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है। उन्होंने हिंदी, तेलुगू और भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी दमदार पहचान बनाई है। उन्हें मिस मुंबई का खिताब मिल चुका है और उन्होंने 'सुहागन बनल सजना हमार' जैसी फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद 'दरोगा बाबू आई लव यू', 'बलिदान', 'सात सहेलियां', 'रखवाला', 'नगीना' और 'विदाई' जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

NSIT
Nsmch

रिंकू घोष ने भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जैसे दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन साझा की है। बीते कुछ वर्षों से वे इंडस्ट्री से दूर थीं, क्योंकि उन्होंने अमित दत्ता रॉय से विवाह कर लिया था और विदेश में अपनी शादीशुदा जिंदगी को प्राथमिकता दी। अमित दत्ता रॉय ओमान स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं।

अब एक बार फिर रिंकू ने भोजपुरी फिल्मों में वापसी की है और उनकी अपकमिंग फिल्म 'रेशम की डोरी' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म का निर्देशन शत्रुघन गोस्वामी कर रहे हैं और इसका निर्माण अमित गुप्ता और महेश उपाध्याय द्वारा कैप्टन इंटरटेनमेंट और एसआरवी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में उनके अपोजिट नायक होंगे जय यादव। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। 

फैंस को एक बार फिर से रिंकू की दमदार अदाकारी और मोहक मुस्कान का दीदार बड़े पर्दे पर होगा। उनकी वापसी से भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊर्जा और रफ्तार मिलने की उम्मीद है।