LATEST NEWS

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

Bihar Election Counting: हारते हारते जीत गए तेजस्वी, भारी टेंशन में राघोपुर से आई खुशखबरी, इतने मतों से जीते महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार

Bihar Election Counting: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर से जीत हासिल कर ली है। राघोपुर से तेजस्वी हारते हारते जीत गए हैं....

तेजस्वी यादव
राघोपुर से जीते तेजस्वी - फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। शाम 05.22 बजे तक के रुझान में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू 83 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 19 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 27 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर तो लेफ्ट 3 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 5 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत में है। 

कांटे की टक्कर 

बता दें कि अब धीरे धीरे चुनाव आयोग की ओर से जीती हुई सीटों की भी घोषणा की जा रही है। शाम 5 बजे तक बीजेपी ने 19 सीटों पर चुनाव जीत ली है। जदयू ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। लोजपा (रा) को  1 सीट पर, हम को 1 सीट पर जीत मिली है। तो वहीं राजद ने एक सीट पर, कांग्रेस 1 सीट पर जीत हासिल की है। AIMIM ने 2 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसी बीच राघोपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। राघोपुर से तेजस्वी यादव ने जीत हासिल कर ली है। कांटे की टक्कर में आखिर तक तेजस्वी जीत गए। 

हारते हारते जीते तेजस्वी 

शुरुआती रुझान तेजस्वी आगे चल रहे थे तो वहीं जैसे जैसे राउंड बढ़ी तेजस्वी पिछड़ने लगे जिसके बाद बाजी पलटी और तेजस्वी आगे बढ़ने लगे। अब तेजस्वी जीत चुके हैं। तेजस्वी 13 हजार से अधिक वोट से जीत चुके हैं। शाम 5.27 तक तेजस्वी यादव को 116467 वोट मिले, भाजपा के सतीश कुमार को 102587 वोट मिले हैं। तेजस्वी हारते हारते राघोपुर से चुनाव जीत गए थे। तेजस्वी ने तीसरी बार राघोपुर से जीत हासिल की है। राघोपुर तेजस्वी की पारंपरिक सीट है। 2015 से तेजस्वी राघोपुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं लगातार तीसरी बार तेजस्वी ने जीत हासिल कर ली है।