LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Politics: सम्राट चौधरी चुने गए बीजेपी के विधायक दल के नेता, भाजपा की बैठक में बड़ा फैसला, विजय सिन्हा को मिली ये जिम्मेदारी

Bihar Politics: बिहार बीजेपी के विधायक दल की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। बीजेपी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।

सम्राट चौधरी विजय सिन्हा
सम्राट चौधरी बने विधायक दल के नेता - फोटो : News4nation

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं विजय सिन्हा को विधायक दल का उपनेता चुना गया है।बता दें कि इसके पहले जदयू ने सीएम नीतीश को विधायक दल का नेता चुना। सूत्रों की मानें तो इससे साफ हो गया है कि सीएम नीतीश बिहार के अगले सीएम होंगे तो वहीं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। डिप्टी सीएम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा था कि इस बार बीजेपी अपना डिप्टी सीएम बदलेगी लेकिन सभी कयासों पर विराम लग गया है। 

सम्राट चौधरी बने विधायक दल के नेता 

पार्टी के नेतृत्व ने एक बार फिर सम्राट चौधरी और विजय चौधरी पर विश्वास जताया है। बिहार बीजेपी के विधानमंडल दल का नेता सम्राट चौधरी को चुना गया है तो वहीं उपनेता विजय सिन्हा को चुना गया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो तकरीबन विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ही डिप्टी सीएम बनेंगे। डिप्टी सीएम को लेकर कई नामों की चर्चाएं चल रही थी। माना जा रहा था कि किसी महिला विधायक को भी डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन फिलहाल सभी कयासों पर विराम लगता दिख रहा है। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 89 सीटों पर जीत हासिल की। 

सम्राट चौधरी का बयान

बिहार भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे फिर से पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया। भाजपा ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है और पार्टी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। वहीं भाजपा विधायक दल का उपनेता चुने जाने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

20 नवंबर को लेंगे शपथ 

गौरतलब है कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  10 सालों के बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान शपथ ग्रहण समारोह होना है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना का गांधी मैदान पूरी तरह तैयार है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गुरुवार दोपहर 1:30 बजे नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। समारोह दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा, जबकि आम लोगों के लिए मैदान में प्रवेश सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। 

NSIT
Nsmch

प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनके आगमन को देखते हुए पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी मूवमेंट को सुचारू रखने के लिए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिए गए हैं।