LATEST NEWS

  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में चली थी गोली
  • विवाहिता को गोली लगने के मामले का 6 घंटे में खुलासा: ससुर गिरफ्तार, अवैध हथियार से लापरवाही में

  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में खुली पोल
  • Bihar News : मोतिहारी में बीईओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा का डिस्क निकालकर हो रहा फर्जीवाड़ा, जांच में

  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह गए,वीडियो वायरल
  • औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा : ससुरालवालों को महिला बोली-"तू है कौन, मारेगा?", DEO देखते रह

  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली जिम्मेदारी
  • Police Transfer : भागलपुर पुलिस महकमें में फेरबदल, पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, नए थानों की मिली

  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Election 2025: पटना डीएम डॉ. एसएम त्यागराजन और पूर्व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल ने पत्नी के साथ किया मतदान, लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक

Bihar Election 2025: पहले चरण का मतदान जारी है। पटना में पटना डीएम डॉ. एसएम त्यागराजन और पूर्व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल ने पत्नी के साथ मतदान किया है।

मतदान
पटना डीएम और पूर्व डीएम ने किया मतदान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अपने पहले पड़ाव पर है। आज पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही पूरे राज्य में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है। उत्साह से भरे मतदाता मतदान केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से मतदान शुरु होगा। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कई विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसी कड़ी में पटना में गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल ने अपनी पत्नी के साथ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शीर्षत कपिल की अपील

मतदान के बाद उन्होंने बिहार की जनता से भी अपील की और कहा कि सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से प्रथम चरण में जिस भी सीट पर वोटिंग हो रही है व्यवस्था बहुत अच्छी है सभी मतदाताओं के लिए खासा ख्याल रखा गया है लोग घरों से बाहर निकल कर अपने बूथ पर अवश्य जाएं और वोट डालें।

वहीं पटना डीएम भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण के मतदान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवार के साथ अपने मत का प्रयोग किया गया। वोट देने के बाद पटना डीएम ने कहा कि, आप अपने मतदान केंद्र पर आएं एवं मताधिकार का प्रयोग कर गर्व की अनुभूति करें। मतदान केंद्र पर आपके लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। 

NSIT
Nsmch

कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र स्थित आर्य कन्या विद्यालय नया टोला में जदयू प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने मतदान किया।

सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने भी मतदान किया। 

वंदना की रिपोर्ट