LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

एनडीए के जीते 202 विधायकों में सबसे ज्यादा राजपूत, सवर्णों से पिछड़ गए ओबीसी, भूमिहार और कुशवाहा का दबदबा

एनडीए की शानदार सफलता ने इस बार बिहार में जाति समीकरणों को भी बदल दिया है. लंबे अरसे बाद बिहार की सियासत में सवर्ण विधायकों की तुलना में ओबीसी विधायक कम संख्या में हो गए हैं.

Caste-wise NDA MLA in Bihar
Caste-wise NDA MLA in Bihar- फोटो : news4nation

Bihar Election :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिलाया है। कुल 243 सीटों में से एनडीए ने 202 सीटें जीतकर एक बार फिर सत्ता की मजबूत वापसी की है। चुनाव परिणामों के बाद NDA विधायकों का जातिवार और दलवार विस्तृत ब्योरा सामने आया है, जो बताता है कि किन जातीय समूहों और किन दलों ने कितना प्रतिनिधित्व हासिल किया है। इसमें ऊँची जातियों यानी अपर कास्ट से  सबसे अधिक 69 विधायक NDA से जीतकर सदन पहुंचे हैं. 

दरअसल, ऊँची जाति (UC) से कुल 69 विधायक निर्वाचित हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी राजपूत समुदाय की रही। राजपूत जाति से 32 विधायक चुनाव जीते हैं. इसमें  BJP: 19, JDU: 07, LJPR: 05, RLM से 01  विधायक राजपूत जाति से हैं. वहीं एनडीए में भूमिहार जाति के 23 विधायक हैं. इसमें BJP: 12, JDU: 08 और LJPR/HAM/RLM से 03 भूमिहार विधायक निर्वाचित हुए हैं.  वहीं  NDA में ब्राह्मण जाति से 12 जीते हैं जिसमें BJP: 10, JDU: 01, LJPR से 01 विधायक हैं. अपर कास्ट में 2 कायस्थ विधायक भी निर्वाचित हुए हैं जो BJP से  01 और JDU से 01 हैं. 

ओबीसी वर्ग से 66 विधायक

NDA में ओबीसी समुदाय से कुल 66 विधायक चुने गए, जिनमें कुशवाहा और यादव समुदाय का अहम योगदान रहा। कुशवाहा जाति से 20 विधायक NDA खेमे में जीते हैं. इसमें BJP: 05, JDU: 12, LJPR: 01, RLM से 02 हैं. वहीं 13 यादव विधायक हैं. BJP के 04, JDU के 07, LJPR के 02 यादव MLA हैं. इन दो जातियों के अतिरिक्त अन्य ओबीसी वर्ग के 33 विधायक हैं. इसमें BJP: 12, JDU: 19, LJPR से 02  विधायक हैं. 

ईबीसी समुदाय से 32 विधायक

ईबीसी की मजबूत मौजूदगी NDA में दिखी हैं. ईबीसी वर्ग से 32 विधायक जीते हैं. इसमें BJP से 14, JDU से 16 और LJPR से 02 हैं. वहीं एससी वर्ग से 33 विधायक जीते हैं. दलित समुदाय में पासवान  वर्ग से 11 विधायक जीते हैं जो दलितों में सर्वाधिक हैं. इसके अतिरिक्त रविदास – 10 और अन्य एससी वर्ग के 12 विधायक हैं. इनमें BJP ने 11, JDU ने 13, LJPR ने 06 और HAM ने 03 सीटें हासिल कीं।

NSIT
Nsmch


एसटी और मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व

NDA से जीतने वाले विधायकों में एसटी – 01 (BJP), मुस्लिम – 01 (JDU) हैं. एनडीए में जीते विधायकों की दलवार स्थिति देखें तो BJP के 89 विधायक में UC 42, OBC 21, EBC 14, SC 11, ST 1 हैं. वहीं JDU के 85 विधायकों में UC 17, OBC 38, EBC 16, SC 13, मुस्लिम 1 हैं जबकि LJPR के 19 विधायकों में UC 07, OBC 05, EBC 02, SC 05 हैं. HAM के 05 विधायक जीते हैं जिसमें UC 01, SC 04 हैं. RLM के 04 विधायकों में UC 02, OBC 02 हैं. कुल मिलाकर एनडीए के 202 विधायकों की जातीय संरचना में UC – 69, OBC – 66, EBC – 32, SC – 33, ST – 01, मुस्लिम – 01 हैं.