LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान में अग्निशमन विभाग के सिपाही को बंधक बनाने का मामला, 30-40 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर
  • Bihar News : सिवान में अग्निशमन विभाग के सिपाही को बंधक बनाने का मामला, 30-40 अज्ञात लोगों पर

  • Bihar News : मोतीहारी में हिम्मत कर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
  • Bihar News : मोतीहारी में हिम्मत कर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा, सूचना देने के बाद भी नहीं

  • Bihar News : हाजीपुर में युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप, महिला थाने में दर्ज करायी शिकायत
  • Bihar News : हाजीपुर में युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया

  • Bihar News : वैशाली में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने चार पहिया वाहन के लिए हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : वैशाली में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने चार पहिया वाहन के

  • Bihar Crime : बांका में मां भगवती मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गयाजी में चोरी की 6 बाइकों के साथ चार को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : बांका में मां भगवती मंदिर चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गयाजी में चोरी

Bihar Election Counting: बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के नायक बने अमित शाह, मतदाताओं और NDA को दिया खास संदेश

Bihar Election Counting: बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के

Bihar Election Counting:  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए की बहुमत की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। शाम 04.47 बजे तक के रुझान में बीजेपी 91 सीटों पर आगे चल रही है...जदयू 83 सीट पर आगे चल रही है....लोजपा(रा) 19 सीटों पर आगे चल रही है वहीं हम 5 सीट और रालोमो- 4 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो राजद 27 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर तो लेफ्ट 3 सीटों पर आगे है। वहीं AIMIM- 5 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने 243 सीटों का रुझान जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एनडीए को 202 सीट पर महागठबंधन 35 सीट पर, एआईएमआई-5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी और जदयू दोनों बहुमत के आकड़े को पार कर चुकी है। बीजेपी-जदयू अपने दम पर 173 सीट पर है। 

गदगद हुए अमित शाह

बिहार में एनडीए की सरकार बनता देख गृह मंत्री अमित शाह गदगद हो गए हैं। अमित शाह ने ट्विट कर बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि, ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन। बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।