LATEST NEWS

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 100 वर्षीय महिला मतदाता बीबी नजमुन ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति पेश की मिसाल

100 वर्षीय महिला मतदाता बीबी नजमुन ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सबके लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की.

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: 100 वर्षीय महिला मतदाता बीबी
100 वर्षीय महिला मतदाता बीबी नजमुन ने किया मतदान- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सुपौल जिले में चल रहे विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव चरम पर है. इसी क्रम में 100 वर्षीय महिला मतदाता बीबी नजमुन ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सबके लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की.

बीबी नजमुन ने लखीचंद साहू उच्च विद्यालय, बूथ संख्या 288 पर पहुँचकर मतदान किया। उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान के प्रति उनका उत्साह देखने लायक था। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया और प्राथमिकता के आधार पर मतदान करवाया।

बीबी नजमुन ने मुस्कुराते हुए कहा कि "जब तक शरीर साथ देगा, मैं हर चुनाव में वोट डालने जरूर आऊँगी।"

यह उनका जोश और समर्पण युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि उम्र चाहे कोई भी हो, लोकतंत्र में भागीदारी निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

NSIT
Nsmch

सुबह 11 बजे तक जिले में 31.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट-विनय कुमार मिश्र