LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

BPSC TRE 4: TRE-4 का इंतजार खत्म, 25 जुलाई तक BPSC को भेजी जाएगी अधियाचना, अगस्त के पहले हफ्ते में भर्ती विज्ञापन के आसार

BPSC TRE 4: लंबे इंतजार के बाद अब बीपीएससी टीआरई-4 (शिक्षक भर्ती) प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने जा रही है।...

TRE 4 Recruitment
TRE-4 का इंतजार खत्म- फोटो : social Media

BPSC TRE 4: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब बीपीएससी टीआरई-4 (शिक्षक भर्ती) प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने जा रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 25 जुलाई तक टीआरई-4 की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को हर हाल में भेज दी जाए। इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस फैसले से लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में उम्मीद की नई किरण जगी है।

मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की सुस्ती, लापरवाही या टालमटोल अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि जनता से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग में आने वाले आम लोगों के आवेदन, शिकायत और अन्य मामलों का अधिकतम 30 कार्यदिवस के भीतर निपटारा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और हर आवेदन का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा बैठक में मॉडल स्कूल, शिक्षकों के स्थानांतरण, अपार आईडी कोचिंग नीति और ई-शिक्षा कोष की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मॉडल स्कूलों में करीब चार लाख छात्रों का नामांकन हो चुका है। इन स्कूलों में जल्द पढ़ाई शुरू कराने, शिक्षक भर्ती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अगले सोमवार को विशेष बैठक बुलाई गई है।शिक्षा मंत्री ने अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले सरकारी और निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले स्कूलों की वित्तीय सहायता रोकी जाए और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।

NSIT
Nsmch

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक टीम अगले सप्ताह बिहार का दौरा करेगी। यह टीम राज्य में शिक्षा सुधार, नवाचार और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी। इसके अलावा सिमुलतला आवासीय विद्यालय की अनियमितताओं को दूर करने, मदरसा बोर्ड को नए भवन में स्थानांतरित करने तथा विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के भी निर्देश दिए गए।अब सबकी निगाहें 25 जुलाई पर टिकी हैं। यदि तय समय पर अधियाचना बीपीएससी को भेज दी जाती है, तो अगस्त के पहले सप्ताह में टीआरई-4 का बहुप्रतीक्षित विज्ञापन जारी होने का रास्ता साफ हो जाएगा, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म होने की उम्मीद है।