LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher Recruitment: TRE-4 पर शिक्षा मंत्री का दोटूक ऐलान, मुलाकात नहीं, तय प्रक्रिया से होगा फैसला, लालू पर भी साधा सियासी निशाना

Bihar Teacher Recruitment:TRE-4 शिक्षक भर्ती अभियान को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा और साफ संदेश दिया है।...

TRE 4 in July Says Minister  Mithilesh Tiwari Takes Swipe at
TRE-4 पर शिक्षा मंत्री का दोटूक ऐलान- फोटो : News4Nation

Bihar Teacher Recruitment: बिहार की सियासत और शिक्षा जगत के बीच इन दिनों चर्चा का केंद्र बने TRE-4 शिक्षक भर्ती अभियान को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा और साफ संदेश दिया है। उन्होंने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाह, भ्रम और राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि TRE-4 को लेकर सरकार पहले से अपनी रणनीति तय कर चुकी है और जुलाई महीने में हर हाल में अधियाचना भेज दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीते दिनों TRE-4 के कई अभ्यर्थी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन किसी प्रतिनिधिमंडल या मुलाकात के आधार पर सरकार का फैसला नहीं होता। उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि कई अभ्यर्थी मुलाकात के दौरान कुछ और बातें करते हैं, जबकि बाहर निकलकर अलग तरह की बयानबाजी शुरू कर देते हैं, जिससे अनावश्यक भ्रम और अटकलों का माहौल बनता है।

Diarch GO

मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अभ्यर्थी आंदोलन, अफवाह और सियासी शोर-शराबे में पड़ने के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान दें। सरकार की मंशा स्पष्ट है, जुलाई में TRE-4 की प्रक्रिया शुरू होगी, परीक्षा आयोजित की जाएगी और निर्धारित समय पर परिणाम भी जारी किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इधर शिक्षा मंत्री ने राजनीतिक मोर्चे पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा आवास और सुरक्षा को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला बंगले के मोह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर पुराने लोग सरकारी आवास खाली नहीं करेंगे तो नए लोगों को काम करने का अवसर कैसे मिलेगा।

NSIT
Nsmch

मिथिलेश तिवारी के इस बयान को सत्ता पक्ष की ओर से दोहरे संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एक तरफ TRE-4 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया को लेकर आश्वस्त करने की कोशिश की गई है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक हताशा करार देते हुए सरकार ने साफ संकेत दिया है कि प्रशासनिक फैसलों पर किसी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब निगाहें जुलाई पर टिकी हैं, जब TRE-4 को लेकर बहुप्रतीक्षित अधियाचना जारी होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह