LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

STET अभ्यर्थियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिहार बोर्ड ऑफिस का घेराव, रिवाइज्ड आंसर की और नोटिफिकेशन की मांग तेज़

अभ्यर्थियों ने बताया कि 27, 28 और 29 नवंबर को भी उन्होंने बोर्ड ऑफिस का घेराव किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी वजह से विरोध और तेज़ कर दिया गया है।

STET candidates  protest in Patna
STET candidates protest in Patna- फोटो : news4nation

STET :  पटना में गुरुवार को STET अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थियों ने बोर्ड गेट का घेराव करते हुए रिवाइज्ड आंसर की जारी करने और लंबित नोटिफिकेशन की तत्काल घोषणा की मांग की। मौके पर अभ्यर्थी लगातार नारेबाज़ी करते रहे— “हमारी मांगें पूरी करो”, “छात्रों को गुमराह करना बंद करो”, “STET होश में आओ”।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े अपडेट को लेकर बोर्ड स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि बार-बार यह कहा जा रहा है कि दो दिनों में नोटिफिकेशन जारी होगा, लेकिन कई दिनों से कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई। परीक्षार्थियों ने यह भी दावा किया कि प्रश्नपत्र में 21 सवाल SYLLABUS से बाहर थे, जिसके लिए ग्रेस मार्क्स दिए जाने चाहिए।

कई अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी आंसर की में गड़बड़ियों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं, लेकिन न तो रिवाइज्ड आंसर की जारी की गई और न ही उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई। गलत उत्तर कुंजी के कारण हजारों अभ्यर्थियों के अंक प्रभावित हो रहे हैं, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया भी ठप पड़ी है। 

अभ्यर्थियों ने बताया कि 27, 28 और 29 नवंबर को भी उन्होंने बोर्ड ऑफिस का घेराव किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी वजह से विरोध और तेज़ कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch


जुटान बढ़ाने की तैयारी

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गुरुवार का प्रदर्शन पहले की तुलना में बड़ा होगा। विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पटना पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक रिवाइज्ड आंसर की जारी नहीं होती और नोटिफिकेशन की स्पष्ट समय-सीमा नहीं दी जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।