LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School News: आज़ादी के जश्न में स्कूल में जिन्ना के जयकारे! शिक्षक शमीम अंसारी पर केस दर्ज, क्षेत्र में उबाल

एक विद्यालय की चारदीवारी में बच्चों के कंठ से जिन्ना के जयकारे बुलवाए जा रहे थे। इस विडंबना ने न केवल देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचाई, बल्कि शिक्षा के मंदिर को भी संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया।केस दर्ज हो गया है...

Jinnah hailed in school
स्कूल में जिन्ना के जयकारे! शिक्षक शमीम अंसारी पर FIR दर्ज- फोटो : reporter

  Bihar School News: जहां पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर बलिदानियों के अमर त्याग और शौर्य की गाथा को स्मरण कर रहा था, वहीं सारण जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सरसैयां में कुछ और ही दृश्य सामने आया। यहां एक शिक्षक ने बच्चों से मोहम्मद अली जिन्ना के नाम के नारे लगवाए। घटना का वीडियो सामने आते ही गांव में बवाल मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

प्रधानाध्यापक बृजेंद्र द्विवेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित शिक्षक शमीम अंसारी को कड़ी फटकार लगाई गई है। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार विशाल ने स्पष्ट किया कि मामला गंभीर है और तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। बीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे त्वरित जांच कर अपनी रिपोर्ट दें।इधर, पीएसआई छपित कुमार चौबे के आवेदन पर आरोपित शिक्षक शमीम अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस की सख़्ती

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। देर शाम तक पुलिस सरसैयां गांव में कैंप कर ग्रामीणों से घटना की पुष्टि करती रही। पुलिस जागरण डिजिटल पर खबर प्रसारित होने के बाद लगातार सक्रिय रही और ग्रामीणों से पूछताछ करती रही।

विभागीय चुप्पी और जांच

जब प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद मिला। वहीं बीडीओ कुमार विशाल ने कहा कि “पुलिस अपना काम कर रही है। विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू हो चुकी है। विद्यालय तीन दिन की छुट्टी के कारण कार्रवाई टल गई है, लेकिन विद्यालय खुलते ही पूरा सच सामने आ जाएगा।”

NSIT
Nsmch

क्षेत्र में आक्रोश और संगठनों का विरोध

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का नाम बच्चों से लगवाना ग्रामीणों के लिए गहरे आघात जैसा साबित हुआ।क्षेत्र में हिंदू वाहिनी, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा ने खुलकर विरोध दर्ज कराया।भाजपा के पूर्वी जिला महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की धरती पर रहकर भारत विरोधी नारे लगवाना राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है। दोषी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए और उस पर देशद्रोह का मामला चलाते हुए सेवा से बर्खास्त किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि देश की मिट्टी का अन्न खाकर भी कुछ लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।आक्रोश व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता बसंत मिश्र, काली चरण प्रजापति और सुनील ठाकुर समेत कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

यह घटना मानो स्वतंत्रता दिवस की पवित्रता पर एक कलंक की तरह आ गिरी हो। जहां हर गली-मोहल्ला तिरंगे की शान में झूम रहा था, वहीं एक विद्यालय की चारदीवारी में बच्चों के कंठ से जिन्ना के जयकारे बुलवाए जा रहे थे। इस विडंबना ने न केवल देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचाई, बल्कि शिक्षा के मंदिर को भी संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया।