LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar Teacher News: चोरी ऊपर से सीना जोरी! स्कूल से गायब रहना शिक्षिका को पड़ा भारी,गांव वालों ने जमकर किया हंगामा,डीएम तक पहुंची शिकायत

Bihar Teacher News: ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका स्नेहलता कुमारी, जो इसी गांव की रहने वाली हैं, नियमित रूप से विद्यालय हाजिरी बना कर घर लौट जाती हैं।

Bihar Teacher News
चोरी ऊपर से सीना जोरी!- फोटो : Reporter

Bihar Teacher News: शेखपुरा जिले के अवगिल स्थित मध्य विद्यालय की शिक्षिका स्नेहलता कुमारी के विद्यालय से अनुपस्थित रहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों को शिक्षिका की मनमानी के खिलाफ विरोध जताते हुए देखा जा सकता है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने शेखपुरा के जिलाधिकारी को एक लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमें वीडियो क्लिप भी संलग्न है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो लगभग एक सप्ताह पुराना है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका स्नेहलता कुमारी, जो इसी गांव की रहने वाली हैं, नियमित रूप से विद्यालय समय पर पहुंचती हैं, हाजिरी बनाती हैं और फिर घर लौट जाती हैं। स्कूल के बच्चों और कुछ अन्य शिक्षकों ने भी इस बाबत ग्रामीणों से कई बार शिकायत की थी।

उक्त आरोपों के बीच, 17 अप्रैल को कुछ ग्रामीण और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य विद्यालय पहुंचे। उस समय शिक्षिका स्नेहलता विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। ग्रामीणों ने शिक्षकों, छात्रों और प्रधानाध्यापक से पूछताछ की तथा साक्ष्य के तौर पर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसी दौरान शिक्षिका विद्यालय पहुंचीं और ग्रामीणों से बहस हो गई। वीडियो में शिक्षिका यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि वह डॉक्टर के पास इलाज के लिए गई थीं।वीडियो की पुष्टि News4Nation नहीं करता है।

विवाद के दौरान शिक्षिका और प्रबंध समिति के सदस्यों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका कभी डॉक्टर के बहाने तो कभी भोजन के बहाने कई घंटों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहती हैं।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों ने एक सप्ताह बाद जिलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी छुट्टियों के चलते जिलाधिकारी से मिलने में देरी हुई, जिसके कारण शिकायत दर्ज कराने में विलंब हुआ।

इस पूरे प्रकरण का एक और पहलू भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, शिक्षिका स्नेहलता कुमारी के पति कृष्ण मुरारी सिंह ने गांव में गैर मजरूआ जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय में वाद दायर कर रखा है, जिससे गांव के कुछ लोगों के घर टूटने की आशंका है। आशंका जताई जा रही है कि इसी के प्रतिशोध स्वरूप कुछ ग्रामीणों ने शिक्षिका के खिलाफ यह अभियान छेड़ा है।

फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ रहा है और जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट-दीपक कुमार