LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School Closed: आज 12वीं तक के सभी स्‍कूल रहेंगे बंद, डीएम ने की विद्यालय के अवकाश की घोषणा,जानें वजह

Bihar School Closed: प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लेते हुए विद्यालय में पठन पाठन पर रोक लगा दिया है.....

Bihar School Closed
आज स्कूल के अवकाश की घोषणा- फोटो : reporter

Bihar School Closed:बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस कड़ी में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। छपरा जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

सारण जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्राकृतिक आपदा के कारण छोटे बच्चों का स्कूल तक आना-जाना मुश्किल और जोखिम भरा हो सकता है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन चुकी है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें और उन्हें केवल अत्यावश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकलने दें।

वहीं गोपालगंज के डीएम ने भी आदेश जारी कर सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। गोपालगंज जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी जलजमाव हुआ है। फसल बर्बाद हो गई है।

NSIT
Nsmch

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, मौसम की यह कड़ी तबाही अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव दल को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बच्चों और बुजुर्गों को पानी में खड़े होने या गीले स्थानों पर जाने से बचाया जाए, ताकि सर्दी, जुकाम और जलजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके।

इस प्राकृतिक आपदा के बीच, प्रशासन का यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिए समयोचित और आवश्यक माना जा रहा है। अभिभावकों और आम जनता से आग्रह किया गया है कि वे मौसम के मिजाज को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन की हिदायतों का पालन करें।

रिपोर्ट- संजय भारद्वाज