LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar School News: पढ़ाने की जगह नींद का डोज पूरा करते दिखीं शिक्षका, मेज पर पैर कर रहीं हैं आराम, वीडियो वायरल होते हीं मचा हड़कंप

Bihar School News:शिक्षिका आराम से सो रही हैं। दूसरी शिक्षिका को मोबाइल चलाने से हीं फुर्सत नहीं है। इस दौरान बच्चे उनके जागने का इंतजार कर रहे हैं।...

Bihar School News
पढ़ाने की जगह नींद का डोज पूरा करते दिखीं शिक्षका- फोटो : reporter

Bihar School News: स्कूल समय के दौरान एक शिक्षिका मेज पर पैर रखकर नींद लेती दिखाई दीं, जबकि दूसरी शिक्षिका मोबाइल में व्यस्त थीं। सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।वीडियो में सहायक शिक्षिकाएं सोनिया कुमारी और सुधा कुमारी स्पष्ट रूप से अपने कर्तव्यों की अनदेखी करती नज़र आ रही हैं।

स्थानीय ग्रामीण जब विद्यालय पहुंचे, तो देखा गया कि शिक्षिकाएं आराम कर रही थीं। वहीं विद्यालय के अन्य शिक्षक भी छात्रों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे और अधिकांश समय आराम या निजी कामों में व्यस्त रहते हैं।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलशन कुमार झा ने कहा कि हमें घटना की जानकारी मिल गई है। इसकी जांच शीघ्र कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की है और शिक्षा विभाग से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

जहाँ शिक्षा को बच्चों का मौलिक अधिकार माना जाता है, वहीं जब शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारियों से विमुख हों, तो शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों का भविष्य दोनों खतरे में पड़ जाते हैं।यह घटना सिर्फ एक विद्यालय की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की गहरी नींद और मूकदर्शक रवैये को उजागर करती है।

रिपोर्टर:- दिवाकर कुमार दिनकर