LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: मास्टर साहब बन गए हैवान, उठाई लाठी और शुरू हो गए दे दनादन, तीसरी क्लास के मासूम की हालत गंभीर

Bihar School News:एक मासूम बच्चे की छोटी-सी गलती को शिक्षक ने ऐसी सज़ा में बदल दिया कि नौ साल का नन्हा बबलू कुमार ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

Bihar School News
मास्टर साहब का कहर- फोटो : reporter

Bihar School News:स्कूल से  इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मासूम बच्चे की छोटी-सी गलती को शिक्षक ने ऐसी सज़ा में बदल दिया कि नौ साल का नन्हा बबलू कुमार ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।सहरसा ज़िले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा कंचनपुर हाई स्कूल की घटना है । 

मामला वर्ग 3 के छात्र बबलू कुमार का है, जिसे उसी स्कूल के शिक्षक आलोक सिंह ने बेरहमी से पीट दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, किसी मामूली गलती पर आलोक सिंह ने बच्चे पर लात-घूसे और डंडों की बारिश कर दी। दर्द और डर से कांपता बबलू स्कूल के मैदान में ही गिरकर बेहोश हो गया।

Diarch GO

जब साथ पढ़ने वाले बच्चों ने शोर मचाया तो स्टाफ के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अभिभावक को खबर दी गई। घायल बच्चे को तुरंत सौरबाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। इस वक़्त बबलू अस्पताल के बेड पर पड़ा ड्रिप के सहारे ज़िंदगी से जूझ रहा है।

इलाके में इस घटना से गुस्सा और ग़म दोनों है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में कुछ शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों के बोझ और घरेलू तनाव में इतने दबे होते हैं कि मासूम बच्चों पर ग़ुस्सा उतारना आम बात हो गई है। लेकिन यह हरकत अब “शिक्षा” नहीं, “जुल्म” की हद पार कर चुकी है।

NSIT
Nsmch

लोगों का कहना है कि जब स्कूल जैसे सुरक्षित ठिकाने में भी बच्चे सुरक्षित नहीं, तो फिर इंसाफ़ कौन देगा? प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि कोई और मासूम इस तरह की “सज़ा” का शिकार न बने।

उधर, आरोपी शिक्षक आलोक सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ़ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से वह फरार हैं।

यह घटना सिर्फ़ एक बच्चे पर हुई हिंसा नहीं, बल्कि उस शिक्षा व्यवस्था पर भी करारा तमाचा है जो अपने ही हाथों से अपने भविष्य को जख़्मी कर रही है।

दिवाकर की रिपोर्ट