LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

एस. सिद्धार्थ ने विद्यालयों की निगरानी की अब और ज्यादा सख्त, सभी DEO को जारी हुआ आदेश, स्कूलों को ये सब फोटो भेजना अनिवार्य

स्कूल में चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन योजना, विज्ञान/आईसीटी लैब की कक्षाएं, कक्षा की स्थिति, शौचालय की दशा तथा कार्य अवधि के दौरान शिक्षकों का ग्रुप फोटो भेजना अनिवार्य होगा.

ACS S. Siddharth
ACS S. Siddharth- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News: बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अनुशासन और पारदर्शिता को लेकर निगरानी तेज कर दी है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि विद्यालयों के विभिन्न कार्यकलापों की तस्वीरें समय-समय पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भेजी जाएं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि कई बार प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों द्वारा कॉल सेंटर से लिखित निर्देश की मांग की जाती है। इस पर स्पष्ट किया गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से सभी विद्यालयों को सूचित करें कि फोटो भेजना आवश्यक है और यह निर्देश मान्य है।

तत्काल प्रभाव से शिक्षकों को मुख्य रूप से इन विषयों से जुडी तस्वीरें भेजनी होंगी. इसमें स्कूल में चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन योजना, विज्ञान/आईसीटी लैब की कक्षाएं, कक्षा की स्थिति, शौचालय की दशा तथा कार्य अवधि के दौरान शिक्षकों का ग्रुप फोटो – विशेष रूप से उन विद्यालयों में जहां शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिकायतें हैं।

NSIT
Nsmch

फोटो किस नंबर पर भेजना है, यह जानकारी कॉल सेंटर के कॉलर द्वारा दी जाएगी। यदि किसी को कॉल की प्रामाणिकता पर संदेह हो, तो 14417 या 18003454417 नंबर पर संपर्क कर पुष्टि की जा सकती है।

निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश देने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।