LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BPSC TRE 4 Notification Date: TRE-4 बहाली का बिगुल बजा! 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन, 27 हज़ार से अधिक नए पद,शिक्षकों के सपनों को मिली उड़ान

BPSC TRE 4 Notification Date: बिहार के हज़ारों युवाओं के इंतज़ार को आज एक नई उम्मीद मिली है। बीपीएससी TRE-4 को लेकर बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है।

TRE 4 Recruitment Alert
TRE-4 बहाली का बिगुल बजा! 26 जनवरी तक नोटिफिकेशन- फोटो : social Media

BPSC TRE 4 Notification Date: बिहार के हज़ारों युवाओं के इंतज़ार को आज एक नई उम्मीद मिली है। बीपीएससी TRE-4 को लेकर बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने साफ़ कहा है कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन 26 जनवरी 2026 तक हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। यह सिर्फ़ घोषणा नहीं, बल्कि उन अभ्यर्थियों के लिए एक नई रोशनी है जो लंबे समय से तैयारी में लगे हुए थे।

गुरुवार को गोपालगंज के भोरे में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में भविष्य की शिक्षक बहाली की पूरी ब्लूप्रिंट सामने रख दी।मंत्री के मुताबिक  प्राथमिक, मध्य विद्यालय और प्लस-टू स्तर पर कुल 27,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी।यह संख्या न सिर्फ़ बड़े पैमाने पर भर्ती का संकेत है, बल्कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी भी है।

Diarch GO

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग ने सभी जिलों से ताज़ा रिक्तियों का अपडेटेड डाटा मंगाया है।रोस्टर तैयार होते ही बहाली प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होगी।उनके शब्दों में-“हम बीपीएससी के साथ लगातार समन्वय में हैं, लक्ष्य है कि प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो और किसी भी स्तर पर देरी न हो।”

यह घोषणा उन स्कूलों के लिए भी राहत की खबर है जहाँ वर्षों से शिक्षक कमी के कारण पढ़ाई बाधित हो रही थी। नई बहाली से न सिर्फ़ शिक्षकों की भारी कमी पूरी होगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।अभ्यर्थियों के लिए यह वक़्त जोश भरने का है, क्योंकि सरकार की मंशा साफ़ है कि विद्यालयों में अब अभाव नहीं, अवसरों की बहार होगी।

NSIT
Nsmch